IPL 2026 jerseys List of all 10 teams jersey 2026 IPL Season jerseys OF RCB KKR CSK MI SRH PBKS LSG GT IPL 2026 में किस जर्सी में उतरेंगी टीमें? RCB से लेकर KKR ने किए बदलाव, एक फ्रेंचाइजी ने कर डाला हैरान
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में किस जर्सी में उतरेंगी टीमें? RCB से लेकर KKR ने किए बदलाव, एक फ्रेंचाइजी ने कर डाला हैरान

IPL 2026 में किस जर्सी में उतरेंगी टीमें? RCB से लेकर KKR ने किए बदलाव, एक फ्रेंचाइजी ने कर डाला हैरान

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए सभी 10 टीमें कमर कस चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। आरसीबी समेत कई टीमों की जर्सी में बदलाव हुआ है।

Md.Akram Mon, 16 March 2026 02:00 PM
1/11

8 टीमों ने लॉन्च की जर्सी

आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में से 8 ने आधिकारिक तौर पर अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। एक नजर में देखिए नए सीजन में किस टीम की जर्सी कैसी होगी?

2/11

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में आईपीएल ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था। आरसीबी ने 2026 के लिए अपनी किट में हल्का सा बदलाव किया है। आरसीबी ने गोल्डन स्टार जोड़ा है, जो पहले खिताब को दर्शाता है। जर्सी में पारंपरिक लाल बेस बरकरार है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग आगामी सीजन में आरसीबी का टाइटल स्पॉन्सर होगा। इससे पहले कतर एयरवेज तीन साल तक आरसीबी के टाइटल स्पॉन्सर रहा।

3/11

पंजाब किंग्स

उपविजेता पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की आईपीएल 2026 जर्सी में फ्रैंचाइजी का सिग्नेचर गहरा लाल बेस है। कंधों, साइड और कॉलर पर पिछले गोल्ड एक्सेंट की जगह बोल्ड ब्लू डिटेलिंग है। फ्रंट पर 'लायन टू डायमंड' थीम है।

4/11

सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की नई जर्सी ने सोशल मीडिया पर येलो आर्मी के बीच काफी चर्चा बटोरी। 2026 किट में सिग्नेचर कैनरी येलो को कायम है लेकिन फ्रेंचाइजी ने कुछ बदलाव किए। टीम के लोगो के ऊपर अब पांच स्टार साफ दिख रहे हैं, जो फ्रेंचाइजी द्वारा जीती गई पांच आईपीएल ट्रॉफी की याद दिलाते हैं। आर्मी ट्रिब्यूट कैमोफ्लाज पैटर्न पहले सिर्फ कंधों पर था, जो अब सामने की तरफ बोल्ड वर्टिकल स्ट्राइप्स के रूप में फिर से बनाया गया है। पीले रंग को ज्यादा असरदार और साफ दिखाने के लिए नीले साइड पैनल हटा दिए गए हैं।

5/11

एसआरएच

सनराजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 2026 की जर्सी 'प्ले विद फायर' थीम पर डिजाइन की गई है। वाइब्रेंट गहरा केसरिया रंग जर्सी का कोर है। जर्सी के फ्रंट पर शार्प, 'क्रैक-स्टाइल' पैटर्न हैं जो उठती आग की तरह दिखते हैं। डिजाइन को काले पोलो स्टाइल कॉलर और कंधों पर काली डिटेलिंग से सजाया गया है, जो चमकीले ऑरेंज रंग के साथ कंट्रास्ट देता है।

6/11

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अब तक अपनी जर्सी लॉन्च नहीं की है। आईपीएल में डीसी की बागडोर एक बार फिर ऑलराउंडर अक्षर पटेल संभालेंगे।

7/11

केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी जर्सी को 'लाइन्स ऑफ लेगेसी' थीम पर डिजाइन किया है। इसमें खास पल हैं, जिन्होंने केकेआर के सफर को यादगार बनाया। 2008 में ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रन की यादगार पारी से लेकर आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के पांच छक्के हैं। टीम का पर्पल बेस बरकरार है। किनारों पर गोल्ड पैनल हैं। लोगो के ऊपर बने तीन स्टार हैं, जो केकेआर की तीन ट्रॉफी को दर्शाते हैं।

8/11

एमआई

मुंबई इंडियंस (एमआई) की जर्सी टीम के क्लासिक नीले और सुनहरे रंग पर बेस्ड है। जर्सी के फ्रंट पर ‘एम’ मोटिफ पैटर्न है, जो किट में एक रिदमिक, डायनैमिक लुक देता है। यह मोमेंटम, माइंडसेट और मेंटैलिटी को दिखाता है। कई फैन इसे 2020 के डिजाइन का थ्रोबैक वाइब कह रहे हैं। बाएं तरफ पांच स्टार बने हैं, जो एमआई की खिताबों का प्रतिनिधित्व हैं।

9/11

एलएसजी

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहद हैरान किया है। एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी पूरी किट बदल डाली है। लखनऊ की टीम अब अब चमकीले लाल रंग की जर्सी में मैदान पर उतरेगी। एलएसजी की पुरानी किट नीले रंग की थी। नए लोगो में तीन प्रतीक (गरुड़, मुकुट और हाथी) हैं, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की संस्कृति को समाहित करते हैं।

10/11

जीटी

गुजरात टाइटंस (जीटी) की नई जर्सी में फ्रैंचाइजी का सिग्नेचर गहरे नीले रंग कायम है, जिसे आइकॉनिक गोल्ड एक्सेंट के साथ पेयर किया गया है। इसमें ज्यादा शार्प और अग्रेसिव डिजाइन एलिमेंट्स हैं।2026 किट में चेस्ट और साइड्स पर बोल्ड, गोल्ड ज्योमेट्रिक लाइटनिंग बोल्ट पैटर्न हैं। यह डिजाइन स्पीड, पावर और टीम की 'आवा दे' स्पिरिट को दर्शाता है। टाइटन्स का बैज लेफ्ट चेस्ट पर है, जिसके ऊपर एक स्टार है। जीटी ने 2022 में टाइटल जीता था।

11/11

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने नीली जर्सी लॉन्च की है। नई जर्सी लॉन्च के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी मौजूद रहे। जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 सीजन में राजस्थान का टाइटल स्पॉन्सर बना है। जेके लक्ष्मी सीमेंट का लोगो जर्सी के पीछे दिखाई देगा।