IND vs NZ Virat Kohli threatens Kumar Sangakkara Record see TOP 5 players with Most Runs In international Cricket विराट कोहली ने खतरे में डाला संगाकारा का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5 प्लेयर
More
Hindi Newsफोटोखेलविराट कोहली ने खतरे में डाला संगाकारा का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5 प्लेयर

विराट कोहली ने खतरे में डाला संगाकारा का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5 प्लेयर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में दो भारतीय और दो श्रीलंकाई हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धांसू कीर्तिमान रच सकते हैं।

Md.Akram Mon, 5 Jan 2026 05:32 PM
1/5

सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने अंजाम दिया है। महान बल्लेबाज सचिन ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में 664 मैचों में 34357 रन बनाए। उनका औसत 48.52 का रहा।

2/5

कुमार संगकारा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं। उन्होंने 594 मुकाबलों में 46.77 के औसत से 28016 रन जोड़े। हालांकि, संगकारा का रिकॉर्ड अब खतरे में हैं।

3/5

विराट कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 556 मैचों में 27975 रन जुटाए हैं, जिसमें 52.58 का औसत रहा। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। कोहली को संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 42 रनों की जरूरत है। वह यह कमाल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कर सकते हैं, जो 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी।

4/5

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 27483 रन बटोरे। उन्होंने 560 मैच खेले, जिसमें 45.95 का औसत रहा।

5/5

महेला जयवर्धने

सूची में पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने 652 मैचों में 25957 रन बनाए। जयवर्धने का औसत 39.15 का है।