Fastest Fifties in IPL 2026 So far Vaibhav Sooryavanshi Leads the Chart Rohit sharma also in Top 5 IPL 2026 में अब तक सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले 5 बल्लेबाज, 15 साल के लड़के के आगे धुरंधर भी फीके
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में अब तक सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले 5 बल्लेबाज, 15 साल के लड़के के आगे धुरंधर भी फीके

IPL 2026 में अब तक सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले 5 बल्लेबाज, 15 साल के लड़के के आगे धुरंधर भी फीके

Fastest Fifties in IPL 2026 So far: इस आईपीएल सीजन में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए। इस समय रोहित शर्मा टॉप 5 में हैं और 15 साल का एक लड़का शीर्ष पर बैठा हुआ है। 

Vikash GaurTue, 7 April 2026 11:58 AM
1/6

IPL 2026 की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी

IPL 2026 में अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दो दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी अर्धशतक जड़ चुके हैं। कुछ खिलाड़ी तो दो-दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. लेकिन अब तक इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज कौन से हैं? उनके बारे में जान लीजिए। पांच में से 3 खिलाड़ी तो टॉप 5 में भारत के हैं और नंबर वन खिलाड़ी की उम्र तो महज 15 साल है।

2/6

वैभव सूर्यवंशी हैं नंबर वन

IPL 2026 की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी की बात करें तो यह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लगाई है। उन्होंने महज 15 गेंदों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को ये कमाल किया था। उनकी उम्र महज 15 साल है।

3/6

देवदत्त पडिक्कल दूसरे नंबर पर

आईपीएल के इस सीजन की अब तक की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से आई है, जिन्होंने 21 गेंदों में एसआरएच के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में ये कमाल किया था।

4/6

डेविड भी मचा चुके धमाल

आरसीबी के टिम डेविड का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने सीएसके खिलाफ महज 21 गेंदों में अर्धशतक 5 अप्रैल को जड़ा था।

5/6

हिटमैन चौथे नंबर पर

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 गेंदों में 29 मार्च को तूफानी अर्धशतक जड़ा है।

6/6

रिकेल्टन टॉप 5 में

आईपीएल 2026 के सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर एमआई के ही रयान रिकेल्टन हैं, जिन्होंने 24 में केकेआर के ही खिलाफ अर्ध शतक पूरा किया था।