numerology birth dates with high love marriage chances blessed by moon mercury venus and mars Numerology: लव मैरिज करते हैं इन तारीखों में जन्म लोग, जमाने के सामने कबूलते हैं अपना सच्चा प्यार
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: लव मैरिज करते हैं इन तारीखों में जन्म लोग, जमाने के सामने कबूलते हैं अपना सच्चा प्यार

Numerology: लव मैरिज करते हैं इन तारीखों में जन्म लोग, जमाने के सामने कबूलते हैं अपना सच्चा प्यार

Love Marriage Numerology: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ विशेष मूलांक ऐसे हैं जिनके लव मैरिज के चांस सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं। नीचे देखें क्या आपकी जन्मतिथि इस लिस्ट में शामिल है? 

Garima SinghTue, 16 June 2026 12:42 PM
1/7

जमाने के आगे प्यार कबूलते हैं ये लोग

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। शास्त्र के अनुसार मूलांक 2, 5, 6 और 9 के जातकों को लव मैरिज की ओर झुकाव वाला माना जाता है। इन पर चंद्रमा, बुध, शुक्र और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव खूब देखा जाता है।

2/7

मूलांक 2

जिनका जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। चंद्रमा के प्रभाव के चलते ये इमोशनल तौर पर जुड़ते हैं और अपने पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं। इनके लव मैरिज की संभावना सबसे मजबूत होती है।

3/7

मूलांक 5

5, 14 या फिर 23 तारीख को जन्मे लोगों पर बुध का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ये लोग मिलनसार होते हैं और नए लोगों से जल्दी से जुड़ते हैं। अपनी पसंद के इंसान संग रिश्ता बनाने में ये जरा भी नहीं हिचकते हैं। अपनी शादी के लिए ये परिवार को आसानी से मना लेते हैं।

4/7

मूलांक 6

मूलांक 6 उन लोगों का होता है जिनका जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है। शुक्र की एनर्जी के चलते ये रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। अपने पसंदीदा शख्स के साथ रहने के लिए ये जी-जान लुटा देते हैं।

5/7

मूलांक 9

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। मंगल की एनर्जी के चलते इनमें बहुत साहस होता है। अपने प्यार को पाने के लिए ये हर एक परिस्थिति से लड़ जाते हैं।

6/7

खास होते हैं चारों मूलांक

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इन चारों मूलांक के लोग अफनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करते हैं। अपने रिश्ते को निभाने के लिए ये बहुत मेहनत करते हैं और परिवार दुनिया-समाज के आगे अपने प्यार का हाथ बिना किसी डर के थामते हैं। इस वजह से भी इनके लव मैरिज के चांस बढ़ जाते हैं। इसके पीछे ग्रहों का भी खूब असर होता है।

7/7

मूलांक से ही तय नहीं होती लव मैरिज

यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि सिर्फ मूलांक के आधार पर ही लव मैरिज का पता नहीं लगाया जा सकता है। न्यूजमेरेलॉजी सिर्फ एक संकेत होता है। इस चीज के लिए इंसान का स्वभाव, पारिवारिक माहौल और परिस्थितियां काफी महत्व रखती हैं। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।