साल 2025 भारतीय शेयर बाजारों के लिए मिला-जुला रहा है। इंडेक्स निवेशकों के लिए खुश होने का कोई खास मौका नहीं रहा, मुख्य निफ्टी लगभग 4% ही चढ़ा और मिडकैप व स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स घाटे में रहे। फिर भी, ट्रंप के टैरिफ और अस्थिर विदेशी निवेश के शोर के बीच, कई कंपनियों ने अच्छा रिटर्न दिया है। आज हम आपको ऐसे 8 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिसने सालभर में ही 36,000% तक का तगड़ा रिटर्न दिया।

सालभर में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 15,000% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 1 रुपये से बढ़कर 253 रुपये पर आ गया। सालभर में ही इसने 1 लाख को 2 करोड़ रुपये बना दिया।

सालभर में आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर 35,000% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 15 रुपये से बढ़कर 5,130 रुपये पर आ गया। सालभर में ही इसने 1 लाख को 3 करोड़ रुपये बना दिया।

सालभर में मिडवेस्ट गोल्ड के शेयर 3,000% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 63 रुपये से बढ़कर 2,017 रुपये पर आ गया।

सालभर में जीएचवी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर 8,000% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 19 रुपये से बढ़कर 1,447.45 रुपये पर आ गया।

सालभर में स्ट्रिंग मेटावर्स के शेयर 2100% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 12 रुपये से बढ़कर 274.15 रुपये पर आ गया।

सालभर में कोठारी इंडस्ट्रियल कोर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 2800% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 20 रुपये से बढ़कर 603 रुपये पर आ गया।

सालभर में इंडोकेम के शेयर 480% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 83 रुपये से बढ़कर 479.75 रुपये पर आ गया।

सालभर में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 200% तक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 101 रुपये से बढ़कर 302 रुपये पर आ गया।
