Mukesh Ambani took a dip in Sangam with his entire family see photo मुकेश अंबानी महाकुंभ पहुंचे, चार पीढ़ियों के साथ लगाई आस्था की डुबकी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
More
Hindi Newsफोटोमुकेश अंबानी महाकुंभ पहुंचे, चार पीढ़ियों के साथ लगाई आस्था की डुबकी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

मुकेश अंबानी महाकुंभ पहुंचे, चार पीढ़ियों के साथ लगाई आस्था की डुबकी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मंगलवार को महाकुंभ नगर पहुंचे। यहां उन्होंने अरैल स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में यज्ञ में आहुति दी। इसके बाद सफाईकर्मियों को गिफ्ट दिया।

Pawan Kumar SharmaTue, 11 Feb 2025 07:53 PM
1/7

मुकेश अंबानी

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी परिवार संग प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे।

2/7

पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे मुकेश अंबानी

इस दौरान मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन, बेटा-बहू आकाश व श्लोका और अनंत व राधिका के साथ मुकेश अंबानी के पोते-पोती पृथ्वी व वेदा भी साथ थे।

3/7

कोकिला बेन ने भी लगाई डुबकी

मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन अंबानी ने भी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई।

4/7

अंबानी परिवार ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज पहुंचने के बाद अंबानी परिवार ने संगम पर नौका विहार का लुत्फ उठाया। फिर संगम में पावन डुबकी की लगाई।

5/7

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में अंबानी परिवार का किया अभिनंदन

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में अंबानी परिवार का आगमन हुआ जहां कोकिला बेन अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट अंबानी और पूरे अंबानी परिवार का अभिनंदन किया गया।

6/7

अंबानी परिवार ने की विश्व में शांति और कल्याण की कामना

अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व शान्ति यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए विश्व में शांति और कल्याण की कामना की।

7/7

सफाईकर्मियों को बांटी मिठाई

त्रिवेणी में स्नान के बाद अंबानी परिवार महाकुंभ में बने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा। परिवार ने आश्रम में सफाईकर्मियों, बोट चालाने वालों व तीर्थयात्रियों को मिठाई बांटी। परिवार के सदस्य तीर्थयात्रियों को भोजन परोसा।