most hit seasons in the history of Big Boss, no one could break the TRP record of this season बिग बॉस के इतिहास के सबसे हिट सीजन ये रहे, कोई नहीं तोड़ पाया इस सीजन की TRP का रिकॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोबिग बॉस के इतिहास के सबसे हिट सीजन ये रहे, कोई नहीं तोड़ पाया इस सीजन की TRP का रिकॉर्ड

बिग बॉस के इतिहास के सबसे हिट सीजन ये रहे, कोई नहीं तोड़ पाया इस सीजन की TRP का रिकॉर्ड

बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है। मेकर्स ने दावा किया है कि ये पिछले सभी सीजन को पछाड़ कर आगे निकल जाएगा। पिछले टॉप 10 सीजन की बात करें तो उन्हें TRP की मामले में पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा। ये सीजन थे जबरदस्त हिट।

Usha ShrivasTue, 26 Aug 2025 12:57 PM
1/11

बिग बॉस के टॉप 10 सीजन

बिग बॉस के टॉप 10 सीजन जिन्होंने TRP के मामले में सभी सीजन को छोड़ा पीछे

2/11

बिग बॉस सीजन 13

बिग बॉस के इतिहास में जो सबसे पॉपुलर सीजन था वो सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल, आसिम रियाज वाला बिग बॉस सीजन 13 था। इस सीजन को अवेरेज 8.50 की TRP रेटिंग मिली थी।

3/11

बिग बॉस सीजन 11

बिग बॉस 11 में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच आखिरी मुकाबला हुआ था। शिल्पा विनर रही थीं और ये सीजन जबरदस्त हिट। इस सीजन को अवेरेज 6.99 की रेटिंग मिली थी।

4/11

बिग बॉस सीजन 12

बिग बॉस सीजन 12 में श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ फाइनल तक पहुंचे थे। इस सीजन को पसंद गया गया था। अवेरेज TRP 6.49 थी।

5/11

बिग बॉस सीजन 4

बिग बॉस सीजन 4 में खली और श्वेता तिवारी के बीच फाइनल की टक्कर हुई थी। सीजन जबरदस्त हिट था। इस सीजन को अवेरेज 5.15 की TRP मिली थी।

6/11

बिग बॉस सीजन 7

बिग बॉस सीजन 7 में गौहर खान विनर बनी थीं। ये सीजन 4.40 की TRP के साथ हिट था।

7/11

बिग बॉस सीजन 5

बिग बॉस सीजन 5 को 4.19 रेटिंग मिली थी। इस सीजन को जूही परमार ने जीता था।

8/11

बिग बॉस सीजन 14

बिग बॉस सीजन 14 में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच टक्कर दिखाई गई थी। इस सीजन को 3।90 की रेटिंग मिली थी।

9/11

बिग बॉस सीजन 6

बिग बॉस सीजन 6 भी जबरदस्त हिट था। इस सीजन में उर्वशी ढोलकिया विनर बनीं थीं। TRP थी 3.81 की।

10/11

बिग बॉस सीजन 10

बिग बॉस सीजन 10 3.28 TRP के साथ पॉपुलर हुआ था। मनवीर गुर्जर सीजन जीते थे। ये सीजन भी हिट था।

11/11

 बिग बॉस सीजन 8

बिग बॉस सीजन 8 इस लिस्ट में सबसे आखिर में हैं। गौतम गुलाटी इस सीजन के विनर बने थे और TRP थी 3.2 की।