lots of jobs in this sector with freshers earning salaries of up to 1 lakh per month इस सेक्टर में नौकरियों की बाढ़, फ्रेशर को भी मिल रही 1 लाख महीना तक की सैलरी
More
Hindi Newsफोटोकरियरइस सेक्टर में नौकरियों की बाढ़, फ्रेशर को भी मिल रही 1 लाख महीना तक की सैलरी

इस सेक्टर में नौकरियों की बाढ़, फ्रेशर को भी मिल रही 1 लाख महीना तक की सैलरी

भारत का फाइनेंस सेक्टर तेजी से उभर रहा है और इसी के साथ युवाओं के लिए हाई-पैकेज जॉब्स के अवसर भी बढ़ गए हैं। मजबूत विश्लेषण क्षमता और टेक समझ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद सुनहरा साबित हो सकता है।

Himanshu TiwariFri, 28 Nov 2025 07:48 PM
1/8

फाइनेंस सेक्टर में जॉब की बहार

भारत का फाइनेंस सेक्टर इस समय बेहद तेजी से विस्तार कर रहा है। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फिनटेक और रिस्क मैनेजमेंट जैसी फील्ड्स में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी कमी है, जिसकी वजह से शुरुआती पदों पर भी उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये महीना से ज्यादा सैलरी मिल रही है। डिजिटल टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल और कंपनियों के तेजी से बढ़ने के कारण यह मांग लगातार बढ़ रही है।

2/8

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो इन्वेस्टमेंट बैंकिंग देश में सबसे हाई-पैकेज वाली फाइनेंस जॉब्स में शामिल है। यहां प्रोफेशनल्स कंपनियों और सरकारों को पूंजी जुटाने, M&A डील्स पूरी करने और IPO प्रक्रिया संभालने में मदद करते हैं। शुरुआती स्तर पर भी युवाओं को कंपनी वैल्यूएशन, मॉडलिंग और रिसर्च जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती हैं।

3/8

मिलती है शानदार सैलरी

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर शुरू करने वाले युवाओं को शुरुआत से ही बेहतरीन पैकेज मिलते हैं। यहां अलग-अलग रोल्स के हिसाब से शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक होती है। उदाहरण के तौर पर, M&A एनालिस्ट और डील एडवाइजर दोनों को ही लगभग 18 से 30 लाख वार्षिक पैकेज मिलता है। वहीं IPO एनालिस्ट को 12 से 20 लाख तक और वैल्यूएशन एनालिस्ट को 10 से 18 लाख तक शुरुआती सैलरी दी जाती है। अगर बात करें तकनीकी और विश्लेषणात्मक भूमिकाओं की, तो फाइनेंस मॉड्यूलर को करीब 15 से 20 लाख सालाना का ऑफर मिलता है, जबकि कैपिटल मार्केंट एनालिस्ट जैसे रोल्स में शुरुआत 12 लाख से हो सकती है, जो अनुभव बढ़ने के साथ 25 लाख तक पहुंच जाती है। इन सभी पदों में एक चीज समान है वह ये कि मजबूत विश्लेषण क्षमता, नंबर की समझ और फाइनेंशियल मार्केट का ज्ञान रखने वाले युवाओं को शुरुआत में ही इंडस्ट्री से दमदार पैकेज मिल जाता है।

4/8

फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिसिस

फिनटेक सेक्टर मोबाइल पेमेंट्स, डिजिटल लोन, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म और AI आधारित सर्विसेज की वजह से तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में कंपनियों को ऐसे युवा चाहिए जो फाइनेंस और टेक दोनों की समझ रखते हों। यही वजह है कि यहां शुरुआती पैकेज बेहद आकर्षक हैं।

5/8

मिलती है शानदार शैलरी

फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिसिस सेक्टर में युवाओं के लिए शुरुआती सैलरी काफी मजबूत होती है। फिनटेक प्रोडक्ट एनालिस्ट जैसे रोल्स में शुरुआत 8 से 14 लाख सालाना तक मिल जाती है। वहीं रिस्क एनालिस्ट पद पर काम करने वालों को करीब 7 से 12 लाख सालाना का पैकेज ऑफर किया जाता है। डेटा और फाइनेंस की समझ रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए कमाई के मौके और भी बेहतर हैं। डेटा एनालिस्ट और फाइनेंस एनालिस्ट दोनों पदों पर शुरुआती पैकेज 10 से 20 लाख तक पहुंच जाता है, जो इस क्षेत्र की बढ़ती मांग को दर्शाता है। जिन युवाओं के पास क्वांटिटेटिव स्किल्स हैं, वे क्वांट एनालिस्ट जैसे हाई-वैल्यू रोल्स में शुरुआत से ही 12 से 20 लाख सालाना कमा सकते हैं। वहीं, फाइनेंशियल कंसल्टेंट के रूप में करियर शुरू करने वालों को भी 10 से 15 लाख तक की शुरुआती सैलरी मिलती है। कुल मिलाकर, टेक और फाइनेंस का यह मेल युवाओं को शुरुआत में ही मजबूत कमाई का मौका देता है।

6/8

रिस्क मैनेजमेंट जॉब

रिस्क मैनेजमेंट बैंकों, एनबीएफसी और इन्वेस्टमेंट फर्मों के लिए बेहद अहम विभाग बन गया है। यहां विशेषज्ञ लगातार यह आंकते हैं कि संस्थान को किस तरह का जोखिम है और उसे कैसे कम किया जाए। काम की गंभीरता और कम उपलब्ध प्रोफेशनल्स के कारण यहां सैलरी काफी ऊंची है।

7/8

सैलरी और भी ज्यादा

रिस्क मैनेजमेंट क्षेत्र में शुरुआती स्तर पर भी बेहतरीन सैलरी मिलती है। क्रेडिट रिस्क एनालिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वालों को 8 से 15 लाख सालाना तक का पैकेज मिल सकता है। मार्केट रिस्क एनालिस्ट की शुरुआती सैलरी भी काफी मजबूत होती है, जो 10 से 15 लाख के बीच रहती है। वहीं, जिन युवाओं के पास क्वांट स्किल्स और एडवांस्ड डेटा एनालिसिस की समझ है, वे क्वांट रिस्क एनालिस्ट के रूप में 15 से 25 लाख सालाना तक की कमाई कर सकते हैं जो इस क्षेत्र के सबसे हाई-पेइंग रोल्स में से एक है। इसके अलावा मॉडल वैलिडेशन एनालिस्ट पद पर शुरुआत 10 से 18 लाख सालाना तक होती है। जबकि स्ट्रेस टेस्टिंग एनालिस्ट की शुरुआती सैलरी 10 से 16 लाख के बीच मिलती है। कुल मिलाकर, रिस्क मैनेजमेंट फाइनेंस सेक्टर का वह हिस्सा बन चुका है जहां कम अनुभव में भी युवाओं को शानदार पैकेज मिल रहा है।

8/8

स्किल अच्छे हों तो मिल सकता है 1 लाख महीना पैकेज

भारत का वित्तीय इकोसिस्टम जितना आधुनिक हो रहा है, उतनी ही तेजी से इन विशेषज्ञ रोल्स की मांग बढ़ रही है। जिन युवाओं के पास डेटा, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल मार्केट की समझ है, उन्हें शुरुआती स्तर पर ही 1 लाख रुपये महीना या उससे अधिक की कमाई का मौका मिल रहा है।