World Health Day 2026 7 worst morning habits can destroy your health slowly 5th mistake everyone do World Health Day 2026: सुबह की ये 7 आदतें शरीर को बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा, 5वीं गलती ज्यादा करते हैं लोग
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलWorld Health Day 2026: सुबह की ये 7 आदतें शरीर को बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा, 5वीं गलती ज्यादा करते हैं लोग

World Health Day 2026: सुबह की ये 7 आदतें शरीर को बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा, 5वीं गलती ज्यादा करते हैं लोग

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी की रेस में हर कोई भाग रहा है और ऐसे में सेहत पीछे छूट रही है। लोग सुबह उठते ही मेल-सोशल मीडिया चेक करने लगते हैं, रात में देर से सोना, सुबह जल्दी उठना जैसी आदतें आपको धीरे-धीरे बीमार कर रही हैं। आज वर्ल्ड हेल्थ डे पर बताते हैं कौन सी 7 आदतें सबसे खराब हैं।

Deepali SrivastavaTue, 7 April 2026 09:23 AM
1/9

सुबह की खराब आदतें- सेहत पर बुरा असर

पुराने जमाने के लोग सुबह 4-5 बजे के बीच उठते थे और नहाकर खाना खाकर काम पर निकल जाया करते थे। आजकल लोग रात में देर से सोते हैं और फिर सुबह जल्दबाजी में उठकर ऑफिस के लिए भागते हैं। इस भागमभाग वाली लाइफ में कभी नाश्ता छूट जाता है और तो कभी नींद पूरी नहीं हो पाती। 30-40 की उम्र तक ये सभी चीजें काफी ईजी लगती है और ऐसा लगता है कि इससे शरीर को फर्क नहीं पड़ रहा लेकिन आपकी ये आदतें बॉडी को धीरे-धीरे समय से पहले ही बूढ़ा बना देती हैं। सुबह की कुछ आदतें हैं, जो आपका पूरा दिन कैसा जाएगा ये तय कर देती हैं। अगर आप इन्हें नहीं अपनाते हैं तो अपनी सेहत के साथ गलत कर रहे हैं। चलिए बताते हैं आखिर हम किन आदतों के बारे में बात कर रहे हैं।

2/9

1- अलार्म बज रहा है

बिना अलार्म के ज्यादातर लोग सुबह नहीं उठ पाते लेकिन जब सुबह घंटी बजती है, तो लगता है 5 मिनट और सो लिया जाए। ऐसे करते हुए करीब आधे घंटे तक हम सो लेते हैं लेकिन बीच में अलार्म का स्नूज लगातार बजता रहता है और हम इसे बंद करते रहते हैं। ऐसे करने से आपकी नींद खराब होती है। अगर आप सुबह 6 बजे नहीं उठ सकते हैं तो 7 बजे का ही अलार्म लगाएं और एक घंटी में ही उठ जाए। उसे बार-बार बंद करने पर आपके दिमाग पर सिग्नल जाता है, जिससे आंख बंद होती है लेकिन नींद नहीं आती।

3/9

2- फोन चेक करना

आजकल के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जो उठते ही फोन चेक न करें। सोशल मीडिया हैंडल हो या व्हाट्सऐप के स्टेटस लोग सुबह उठते ही देखने लगते हैं। आंख खुलते ही फोन देखने के दो बड़े नुकसान हैं- पहला की इससे आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है, दूसरा आपका शांत दिमाग एकदम से एक्टिव मोड में आ जाता है और आप जो भी सुबह देख रहे हैं, वही पूरा दिन दिमाग में घूमता रहता है।

4/9

3- एक्सरसाइज स्किप कर देना

कहा जाता है अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर एक्टिव रहता है और मांसपेशियां भी फ्लेक्सिबल हो जाती हैं। अगर आप सुबह सिर्फ स्ट्रेचिंग या वॉक भी कर लेते हैं, तो भी शरीर के लिए फायदेमंद है। एक्सरसाइज स्किप करना शरीर के लिए खतरनाक होता है।

5/9

4- चाय या कॉफी पी लेना

कई लोगों की आदत होती है बेड टी-कॉफी पीने की। सुबह पेट को अगर आप गर्म-कैफीन युक्त चाय-कॉफी पिलाते हैं, तो वह खराब हो सकता है। साथ ही ऐसा करने से कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे तनाव बना रहता है।

6/9

5- पानी न पीना

ज्यादातर लोग सुबह उठकर पानी न पीने की गलती करते हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए, इससे शरीर हाइड्रेटेड हो जाता है और एक्टिव भी। आप चाहे तो सादा या गुनगुना पानी पिएं लेकिन 1 ग्लास पानी पीना जरूरी है। कई लोग सुबह उठते ही फ्रेश होने चले जाते हैं या फिर अन्य काम में लग जाते हैं। ऐसे में पानी स्किप हो जाता है।

7/9

6- नाश्ता छोड़ देना

ऑफिस-कॉलेज के लिए लेट हो रहा है, आज नाश्ता रहने दो- अक्सर घरों में ये लाइन सुनने को मिलती है। लेकिन नाश्ता स्किप करना दिनभर की एनर्जी को इकट्ठा न करने जैसा होता है। जैसे किसी मशीन को चलाने के लिए तेल डालना पड़ता है, वैसे ही शरीर को एक्टिव रखने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी है। आप प्रोटीन-फायबर युक्त चीजें सुबह के नाश्ते में जरूर खाएं।

8/9

7- शुगर ज्यादा खा लेना

सुबह के नाश्ते में अगर आप शुगरी आइटम्स ज्यादा खा रहे हैं, तो ये भी सेहत के लिए बुरा है। चीनी वैसे ही शुगर लेवल को बढ़ा देती है, एनर्जी कम कर देती है और सुबह खाने से इसका रिस्क और बढ़ जाता है। इसलिए खाली पेट मीठी चीजों का सेवन कम करें।

9/9

क्या करना चाहिए?

अगर आप भी इन आदतों को अपनाते हैं, तो आज से ही बदलने का खुद से वादा करें। आपकी ये आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक है। शरीर हेल्दी रहेगा तभी जिंदगी खुशहाल रहेगी। सुबह उठकर फोन न देखें, पानी पिएं, एक्सरसाइज करें, हेल्दी नाश्ता खाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।