1/7वॉक करना बेस्ट फिजिकल वर्क है। दस हजार स्टेप चलकर आसानी से हेल्दी रहा जा सकता है। लेकिन क्या सच में केवल दस हजार स्टेप पूरे कर लिए जाएं तो आपकी हार्ट हेल्थ, कोलेस्ट्रॉल और दूसरी बीमारियों पर पॉजिटिव असर रहता है और आपको कोई बीमारी नहीं घेरेगी। इससे जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे डॉक्टर कौस्तुभ बोन्द्रे। जिन्होंने बताया कि कैसे 10 हजार स्टेप चलने के बाद भी उनके एक पैशेंट की रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल हाई था।

डॉक्टर ने बताया कि उनके पास एक पेशेंट आया जिन्होंने बताया कि वो पिछले 3 सालों से हर रोज दस हजार स्टेप चल रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके उनकी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल हाई है। इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार है।

अक्सर लोगों को लगता है कि वो हर रोज अगर दस हजार या छह, सात, आठ हजार स्टेप चल रहे हैं तो इससे वो हेल्दी हैं। तो ऐसा बिल्कुल नही है। बॉडी का साइंस अलग काम करता है।

डॉक्टर ने इस बारे में फैक्ट शेयर करते हुए बताया कि जब कोई इंसान दस हजार स्टेप चलना शुरू करता है तो स्टार्टिंग में उसे वॉकिंग के काफी सारे फायदे होते हैं। हार्ट और लंग्स बेहतर काम करते हैं और हेल्दी होना शुरू हो जाते हैं। शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। स्टार्टिंग में वॉक करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह से बर्न होता है और आप ज्यादा कैलोरीज बर्न करते हैं। लेकिन सालों साल सेम रूटीन फॉलो करना बेअसर होने लगता है।

डॉक्टर ने बताया कि जब आप दस हजार स्टेप वाले रूटीन को सालों साल वैसे का वैसा ही फॉलो करते हैं। सेम रास्तों पर वहीं दस हजार स्टेप चलना तो आपके शरीर को मिलने वाले फायदे कम होने लगते हैं। इसे कहते हैं 'लॉ ऑफ डिमिनिशिंग'जिसमे बॉडी में मसल्स स्ट्रांग बनती है और ऑक्सीजन कंज्प्शन कम होता है। बॉडी उतने स्टेप चलने के लिए कम एनर्जी यूज करती है। और, रेगुलर उतना चलने से हार्ट रेट भी बढ़ता नही है। मतलब बॉडी को उतना वर्क करने की यानी उतना चलने की आदत हो जाती है।

इसके साथ ही अगर पेशेंट में दस हजार स्टेप चलने के साथ डाइट को नहीं बदला है। पूरा दिन दूसरी कुछ भी मूवमेंट नहीं करते और बैठकर काम करते हैं। तो इससे ये दस हजार स्टेप रूटीन मेंटेनेस डोज बन जाते हैं। मतलब उन दस हजार स्टेप से मिलने वाले फायदे कम होने लगते हैं।

डॉक्टर ने बताया कि फिट रहना है तो अपनी एक्सरसाइज को प्लान करें। रोजाना नहीं कर पा रहे तो सप्ताह के घंटे एक्सरसाइज करें। रोजाना अलग-अलग एक्सरसाइज करें या फिर एक ही एक्सरसाइज कर रहे तो उसकी इंटेसिटी बढ़ाएं। उदाहरण के लिए रोजाना 4 हजार स्टेप चलते हैं तो अगले दिन ज्यादा चलें, ढलान पर चलने की कोशिश करें या फिर दौड़ने की कोशिश करें। एक्सरसाइज में वैराइटी लाकर प्लान करें, जिससे बॉडी को एक्सरसाइज के पूरे फायदे मिलेंगे।
