भारत में कोरियन कल्चर को खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर लोग कोरियन खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग कोरियाई ड्रामा देखने के शौकीन है। अगर आप कोरियन ड्रामा देखते हैं तो आपने उसमें सोजू ड्रिंक पीते लोगों को जरूर देखा होगा। सोजू को कोरिया का नेशनल ड्रिंक कहा जाता है। यहां हम बता रहे हैं क्या है कोरियाई सोजू ड्रिंक, कैसे बनती है और इसे कोरियाई लोग कैसे पीते हैं।

कोरियाई सोजू ड्रिंक कोरियन लोगों द्वारा पी जाने वाली एक अल्कोहोलिक ड्रिंक है, जो ट्रेडिशनली एक डिस्टिल्ड स्पिरिट है। जिसे अनाज से बनाया जाता है।

कोरियाई सोजू ड्रिंक को चावल से बनाया जाता था। लेकिन कोरियाई युद्ध के दौरान चावल से सोजू बनाने पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद इसे बनाने के लिए शकरकंद, टैपिओका और गेहूं जैसे स्टार्च का इस्तेमाल किया जाने लगा।

सोजू पीने वालों को इस रिवाज को अपनाना होता है। दरअसल आप इस ड्रिंक को खुद के लिए सर्व नहीं कर सकते है। दूसरों के लिए ड्रिंक डालना एक रिवाज है और वे भी आपके लिए ड्रिंक डालेंगे। दूसरों के लिए सोजू डालना फ्रेंडशिप और सम्मान का साइन है।

अगर आप अपने से काफी बड़े या हाई सामाजिक लेवल के व्यक्ति के साथ शराब पी रहे हैं, तो सम्मान दिखाने के लिए घूंट लेते समय थोड़ा सा साइड में घुम जाएं।

जब कोई बड़ा व्यक्ति आपके लिए ड्रिंक डाले, तो गिलास को दोनों हाथों से पकड़ें और जब आप उनके लिए ड्रिंक डालें, तो दूसरे हाथ को कोहनी या छाती रखें।

ऐल्कोहॉल सेहत के लिए हानिकारक है, ये आर्टिकेल केवल जानकारी उद्देश्यों के लिए है।
