Valentines Day 2026 bad gift ideas lead to breakup gifts that can destroy relationship alert partner ko kya gift na dein वैलेंटाइन डे अलर्ट: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को दिए ये 7 गिफ्ट्स, तो समझो ब्रेकअप पक्का!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवैलेंटाइन डे अलर्ट: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को दिए ये 7 गिफ्ट्स, तो समझो ब्रेकअप पक्का!

वैलेंटाइन डे अलर्ट: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को दिए ये 7 गिफ्ट्स, तो समझो ब्रेकअप पक्का!

Bad Gift Ideas For Valentine  : वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही कपल्स अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा गिफ्ट पहले ही खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे भी उपहार होते हैं, जो रिश्ते में प्यार बढ़ाने की जगह कपल्स के बीच ब्रेकअप का कारण बन जाते हैं।

Manju MamgainThu, 12 Feb 2026 12:57 AM
1/7

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गिफ्ट में न दें ये चीजें

वैलेंटाइन डे 2026 का इंतजार प्रेमी जोड़े पूरे साल बड़ी बेसब्री से करते हैं। यही वो दिन होता है जब दिल में छिपे जज्बात शब्दों से ज्यादा उपहार के जरिए एक दिल से दूसरे के दिल में पहुंचते हैं। यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही कपल्स अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा गिफ्ट पहले ही खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे भी उपहार होते हैं, जो रिश्ते में प्यार बढ़ाने की जगह कपल्स के बीच ब्रेकअप का कारण बन जाते हैं।

2/7

घर की सफाई का सामान

वैक्यूम क्लीनर, पोंछा या डस्टबिन जैसे गिफ्ट्स चाहे कितने भी हाई-टेक क्यों न हो, लेकिन रोमांस की हत्या करने वाले होते हैं। यह गिफ्ट प्यार नहीं, बल्कि 'काम' की याद दिलाता है। ऐसा लगता है जैसे आप कह रहे हों, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे, अब जाओ और सफाई करो।'

3/7

घड़ी

सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि ज्यादातर लोग गिफ्ट में घड़ी देना पसंद करते हैं। जबकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घड़ी व्यक्ति के वक्त को बांधकर रिश्ते में दूरियां पैदा करने की संभावना बनाए रखती है। बावजूद इसके अगर आपको लगता है कि आपको अपने पार्टनर को घड़ी उपहार में देनी चाहिए तो उससे बदले में 10 या 5 रुपये ले लें। ऐसा करने से वह उपहार न रहकर एक खरीद बन जाएगा, जो उसके दोष को खत्म कर देगा।

4/7

जिम मेंबरशिप

जब तक पार्टनर आपसे खुद ऐसा करने के लिए ना कहे, अपनी तरफ से उन्हें कभी भी जिम मेंबरशिप या वजन कम करने वाली कोई भी सलाह और चीज गिफ्ट में ना दें। ऐसा करना आपके लिए आफत को बुलावा देना हो सकता है। आपका यह उपहार पार्टनर को फील करवा सकता है कि आप उन्हें पसंद नहीं करते हैं। यह गिफ्ट आत्मविश्वास बढ़ाने के बजाय रिश्ते में कड़वाहट ला सकता है।

5/7

काले कपड़े

गिफ्ट में काले रंग की चीजें या कपड़े भी नहीं देने चाहिए। वैलेंटाइन डे पर साथी को काले रंग की चीजें या कपड़े देने से प्रेम जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

6/7

परफ्यूम

वैलेंटाइन डे या किसी भी खास मौके पर कभी भी परफ्यूम गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। परफ्यूम को गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से रिश्ता टूट सकता है।

7/7

पर्सनल हाइजीन का सामान

साबुन, डियोड्रेंट, या माउथवॉश जैसी चीजें गिफ्ट करना बहुत अजीब संकेत देता है। सामने वाले को लग सकता है कि आप उन्हें इशारे में बता रहे हैं कि उनके पास से बदबू आती है।ध्यान रखें, ये चीजें रोजमर्रा की जरूरतें हैं, कोई 'स्पेशल गिफ्ट' नहीं।