नॉर्थ इंडिया में घूमने के लिए काफी जगह हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यहां हम 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको घूमने जरूर जाना चाहिए। इन जगहों में से आपने कितनी एक्सप्लोर की हैं?

बर्फ से ढके हिमालय, फूलों के मैदानों, गहरी खाइयों और सदाबहार वनों से घिरा गुलमर्ग को दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा स्कीइंग डेस्टिनेशन माना जाता है।

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित नुब्रा वैली लेह से लगभग 140 किलोमीटर दूर है। घुमावदार श्योक और नुब्रा नदियों से घिरी यह वैली, मनमोहक प्राकृतिक नजारों से भरपूर है।

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप एक मनमोहक हिल स्टेशन है। शांत प्राकृतिक नजारों और मनमोहक सुंदरता से यात्री मंत्रमुग्ध होते हैं।

हिमाचल प्रदेश का एक शांत हिल स्टेशन है कसौली। हरी-भरी घाटियों और बर्फ से ढकी चोटियों का सुंदर नजारा देखने के लिए लोग यहां जाते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर समय बिताने के लिए ये एक अच्छी जगह है।

'छोटा कश्मीर' के नाम से मशहूर मुनस्यारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित एक बेहतरीन गांव है। इस जगह को खूबसूरत पहाड़ी शहर बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला के सुंदर नजारे और कुछ ट्रैकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है।

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ये भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है।

रानीखेत उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है जिसे अंग्रेजों ने प्राचीन मंदिरों, हिमालय की ऊंची पहाड़ियों और जंगलों के बीच बनाया था।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर-बिलिंग एक मनमोहक शहर है। पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में फेमस बीर-बिलिंग ऐडवेंचर लवर्स को काफी पसंद आती है।

ऋषिकेश उत्तराखंड में हरिद्वार के पास देहरादून जिले का एक छोटा सा शहर है। दिल्ली के पास रहने वालों की ये फेवरिट वीकेंड डेस्टिनेशन है।

मनाली हिमाचल प्रदेश में कुल्लू वैली के उत्तरी छोर पर स्थित एक जादुई हिल स्टेशन है। शानदार घाटियां और इस जगह के मनमोहक नजारे आपको खुश कर सकते हैं।
