teddy day 2026 know which colour teddy bear means what significance of different colours of teddy प्यार, दोस्ती या इजहार? जानें टेडी के किस रंग का होता है क्या मतलब
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलप्यार, दोस्ती या इजहार? जानें टेडी के किस रंग का होता है क्या मतलब

प्यार, दोस्ती या इजहार? जानें टेडी के किस रंग का होता है क्या मतलब

इस दिन कपल्स एक दूसरे को अलग-अलग रंग के क्यूट टेडी गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर रंग के टेडी का एक खास अलग मतलब होता है। जिसके बारे में पता ना होने पर आप अपने दिल की बात गलत व्यक्ति से शेयर कर देते हैं।

Manju MamgainTue, 10 Feb 2026 07:33 AM
1/7

टेडी के किस रंग का होता है क्या मतलब

वेलेंटाइन वीक की चमक टेडी डे 2026 के सेलिब्रेशन के बिना अधूरी मानी जाती है। यह खास दिन हर साल 10 फरवरी को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अलग-अलग रंग के क्यूट टेडी गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर रंग के टेडी का एक खास अलग मतलब होता है। जिसके बारे में पता ना होने पर आप अपने दिल की बात गलत व्यक्ति से शेयर कर देते हैं। अगर आप इस 'टेडी डे' अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो पहले जान लीजिए टेडी कलर कोड का यह रोमांटिक राज, ताकि आपका तोहफा सीधे उनके दिल पर दस्तक दे।

2/7

लाल टेडी (अटूट प्यार की निशानी)

लाल रंग हमेशा से जुनून और गहरे प्यार का रंग माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को लाल रंग का टेडी देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं।

3/7

पीला टेडी (दोस्ती का संदेश)

पीला रंग दोस्ती और खुशी का प्रतीक है। यदि आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं या अपनी पुरानी दोस्ती को और खास बनाना चाहते हैं, तो पीला टेडी परफेक्ट है। लेकिन ध्यान रहे, यह 'रोमांटिक लव' का संकेत नहीं है।

4/7

सफेद टेडी (शांति और सादगी)

सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपके पार्टनर को यह बताने का मौका होता है कि आपका प्यार बिल्कुल शुद्ध और निस्वार्थ है, या आप किसी पुरानी अनबन को खत्म कर नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो सफेद टेडी चुनें।

5/7

गुलाबी टेडी (स्नेह का प्रतीक)

गुलाबी रंग को कोमलता का प्रतीक माना जाता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं या हाल ही में प्यार का इजहार किया है, तो गुलाबी टेडी देना सबसे अच्छा माना जाता है।

6/7

नीला टेडी (विश्वास की गहराई)

नीला रंग गहराई और विश्वास का संकेत देता है। आप अपने पार्टनर को नीले रंग का टेडी गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको उन पर पूरा भरोसा है और आप भी इस रिश्ते को पूरी तरह समर्पित होकर निभा रहे हैं।

7/7

संतरी टेडी (ऊर्जा और उत्साह)

संतरी रंग उमंग और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का टेडी कपल्स अकसर एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए देते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हुए दिल की बातें शेयर करना चाहती हैं तो यह रंग भी बेस्ट हैं।