हमेशा की तरह इस बार भी लैक्मे फैशन वीक में अदाकाराओं का जलवा देखा गया। इस दौरान तमन्ना भाटिया, दिखा पाटनी और खुशी कपूर का लहंगा लुक सबसे खास था। अपकमिंग वेडिंग सीजन के लिए अदाकाराओं के लहंगा लुक से आप कुछ टिप्स ले सकती हैं। यहां देखिए तीनों एक्ट्रेसेस के लुक की खासियत।

इस लुक में खुशी कपूर ने एक मल्टी-कलर लहंगा पहना है जिसमें एप्लिक वर्क और जरदोजी का बारीकी से इस्तेमाल किया गया है। लहंगे में पेस्टल शेड्स के साथ-साथ डार्क ब्राउन, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और गोल्ड जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एथनिक के साथ मॉर्डन लुक भी दे रहे हैं। इसमें फूलों, पत्तियों के मोटिफ्स का सुंदर मिक्स है। अदाकारा के इस लुक में उन्होंने लहंगे से मैच करके स्वीवलेस ब्लाउज को कैरी किया है।

लहंगे के साथ भारी स्टेटमेंट नेकलेस पहना है। जिसमें हीरों और कीमती स्टोन का काम दिख रहा है। इस नेकलेस की वजह से नेकलाइन बहुत ही खूबसूरती से हाईलाइट हो रही है। इसके अलावा लुक में एक्ट्रेस के बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा और नेचुरल मेकअप से लुक क्लासी लग रहा है। इस सुंदर लहंगे के साथ खुशी की हंसी ने हर किसी का दिल जीत लिया।उ

तमन्ना ने गहरे लाल रंग के लहंगे को पहना है, जिस पर सिल्वर और सुनहरे रंगों का बारीक फ्लोरल और फर्न प्रिंट है। इसके साथ प्लंजिंग नेकला में हाल्टर-नेक चोली है। जिसकी वजह से लुक बोल्ड और मॉडर्न दिखाई दे रहा है।

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के लिए दिशा ने काले रंग का भारी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, जिसपर सिल्वर सेक्विन का काम किया गया है। लहंगे के साथ वन-शोल्डर ब्लाउज इस ट्रेडिशनल लुक को बोल्ड टच दे रहा है।

शनाया ने काले रंग की एक भारी एम्बेलिश्ड लहंगा साड़ी पहनी है। जिसमें मिरर वर्क और सिल्वर के धागों का बारीक काम है। इसके साथ मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। जिसपर साड़ी जैसा ही काम किया गया है।

क्योंकि ब्लाउड डीप नेकलाइन का है इसलिए गले में हीरों और पन्ने का चोकर और तीन लेयर नेकलेस काफी सुंदर दिख रहा है। अदाकारा के बालों को मेसी बन में बांधा है। इसके अलावा आंखों पर हल्का स्मोकी टच और होंठों पर न्यूड शेड लिपस्टिक अच्छी दिख रही है।

गले में हरे पन्ने और कुंदन का एक भारी चोकर और एक लंबा लेयर्ड पेंडेंट नेकलेस पहना है, जो नेकलाइन को खूबसूरती से भर रहा है। सॉफ्ट वेव्स में ओपन हेयरस्टाइल और ड्यूई फिनिश मेकअप की वजह से लुक शानदार दिखाई दे रहा है।
