1/9गर्मियों के मौसम में सूट-सलवार से परफेक्ट शायद ही कोई आउटफिट हो। तभी तो डेली वियर में ज्यादा इंडियन लेडीज इसी कॉम्बिनेशन को प्रिफर करती हैं। खासकर कॉटन का सूट सेट हो, तो फ्लोई सलवार और लाइट फैब्रिक पूरे लुक को और भी स्पेशल बना देता है। कंफर्ट के साथ साथ स्टाइल भी मेंटेन रहता है। ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तब तो आपको कॉटन फैब्रिक ले कर अलग से सूट स्टिच करा लेने चाहिए। कैसे सूट सिलवाने हैं, इसके लिए फैंसी आइडियाज यहां हमनें शेयर कर दिए हैं। आजकल की ट्रेंड में हैं, इसे ध्यान में रखते हुए आप भी अपना समर सूट कलेक्शन तैयार कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

अफगानी सलवार समर्स में खासकर काफी ट्रेंड में बनी रहती हैं। ये एंकल से थोड़ी फिटेड होती हैं, वहीं ऊपर से इनका लुक काफी ढीला ढाला और कंफर्टेबल होता है। अगर आप बेसिक सलवार से हटकर कुछ सिलवाना चाहती हैं, तो इस बार कुर्ते के साथ अफगानी सलवार ट्राई करना बनता है।

सिंपल सलवार की जगह आप ये बटरफ्लाई सलवार ट्राई कर सकती हैं। इसमें काफी ज्यादा घेर होते हैं, इसलिए पीछे से खासकर काफी स्टाइलिश लुक आता है। कॉटन का प्रिंटेड फैब्रिक ले कर आप कुर्ते के साथ इसे स्टिच करा सकती हैं। हेवी और फैंसी लुक मिलेगा।

ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट में कपड़ा ले कर सलवार स्टिच करा सकती हैं। साथ में किसी भी मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट शेड की सिंपल कुर्ती स्टिच करा लें। काफी स्टाइलिश लुक आता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए खासतौर से ऐसा कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट रहेगा।

फुल स्लीव्स काफी क्लासी लगती हैं और गर्मियों में टैनिंग से भी बचाती हैं। कॉटन फैब्रिक में सूट बनवा रही हैं तो गर्मी भी नहीं लगेगी। ऐसे में आप इस तरह का एक सूट सेट स्टिच करा सकती हैं। डेली वियर के लिए बहुत ही फैंसी लुक आएगा।

फर्शी सलवार आजकल काफी ट्रेंड में है। इसका फ्लोई लुक स्टाइलिश भी लगता है और गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। ऐसे में आप प्रिंटेड या प्लेन कॉटन का कपड़ा ले कर इस तरह का सूट बनवा सकती हैं। ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए एकदम परफेक्ट आउटफिट रहेगा।

ये कट वर्क वाली अफगानी सलवार देखने में काफी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश लगेगी। कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो उसे स्टिच करा सकती हैं। साथ में इस तरह का ढीला-ढाला ए लाइन कुर्ता स्टिच करा लें, काफी फैंसी और कंफर्टेबल लुक मिलेगा।

पोल्का डॉट काफी ज्यादा क्लासी और विंटेज लगते हैं। खासकर समर्स में तो एक ऐसा प्रिंटेड सूट आपके पास भी होना ही चाहिए। डेली वियर ही नहीं, कहीं आने जाने के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेगा। आप इस तरह से फर्शी सलवार स्टिच करा सकती हैं, ओवरऑल लुक स्टाइलिश लगेगा।

कोई भी फैब्रिक ले रही हैं, साथ में फ्लोरल लेस ले लें और उसे कुर्ते की स्लीव्स, बॉर्डर और यहां तक कि सलवार की मोहरी पर भी लगवा लें। सिंपल सा सूट काफी एलिगेंट लगने लगेगा। आजकल तो काफी डिजाइनर तरह की लेस मार्केट में आने लगी हैं, जिन्हें अटैच करा के आप पूरे सूट का लुक ही चेंज कर सकती हैं।
