Shruti Haasan beautiful lavender saree look with sleeveless blouse college girls take fashion tips ग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्स: श्रुति हासन के लैवेंडर साड़ी लुक से लड़कियां लें फैशन टिप्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्स: श्रुति हासन के लैवेंडर साड़ी लुक से लड़कियां लें फैशन टिप्स

ग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्स: श्रुति हासन के लैवेंडर साड़ी लुक से लड़कियां लें फैशन टिप्स

एक्ट्रेस श्रुति हासन ने लैवेंडर कलर की खूबसूरत साड़ी स्टाइल की है। उनका ये साड़ी लुक क्लासी और एलिगेंट दिख रहा है। आप भी उनसे स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

Deepali SrivastavaThu, 2 April 2026 12:53 PM
1/7

श्रुति हासन के साड़ी लुक्स हैं जरा हटके

एक्ट्रेस श्रुति हासन को साड़ी लवर कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। वह अक्सर साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। श्रुति ने हाल ही में पेस्टल लैवेंडर कलर की साड़ी स्टाइल करते हुए फोटो शेयर की हैं। उनकी साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका ओवरऑल लुक कमाल का दिख रहा है। श्रुति की तरह आप भी लाइव वेट साड़ी को स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। चलिए आपको एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स दिखाते हैं और स्टाइलिंग टिप्स भी देते हैं।

2/7

लैवेंडर साड़ी- ग्लैम लुक

श्रुति हासन ने पेस्टल लैवेंडर साड़ी कैरी की हुई है, जो हल्के शिमर और छोटे-छोटे स्टड वर्क के साथ खूबसूरत लग रही है। उनका ड्रेपिंग स्टाइल क्लीन और फॉलिंग है, जो बॉडी को स्लिम और टॉल लुक दे रहा है।

3/7

मॉडर्न टच ब्लाउज

साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मॉडर्न टच वाला ब्लाउज पहना हुआ है, क्लासी लुक दे रहा है। स्लीवलेस स्टाइल वाला श्रुति का ये ब्लाउज साड़ी लुक को ग्लैमरस टच दे रहा है।

4/7

एक्सेसरीज का मैच

साड़ी के साथ श्रुति ने हाथों में ऑक्सीडाइज्ड/ट्रेडिशनल चूड़ियां पहनी हैं, जो पूरे लुक को एथनिक लुक दे रही है। कानों में उन्होंने मैचिंग कलर के झुमके पहने हुए हैं।

5/7

मेकअप और हेयरस्टाइल

श्रुति ने सिंपल ग्लैम मेकअप किया है, जो खूबसूरत लग रहा है। न्यूड टोन लिपस्टिक और माथे पर बिंदी उनके चेहरे पर चमक ला रही है। मिडिल पार्टिशन के साथ हेयरस्टाइल भी जच रही है।

6/7

फेस्टिव रेडी लुक

श्रुति ने ओपन पल्ले के साथ साड़ी ब्लॉक हील्स के साथ पहनी हुई है। एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक फेस्टिव वाइब दे रहा है। लाइटवेड साड़ी आपको क्लासी और ग्लैम लुक दे सकती है। किसी खास पार्टी या फंक्शन के लिए ये लुक परफेक्ट रहेगा।

7/7

स्टाइलिंग टिप्स

इस तरह के फैब्रिक वाली साड़ी की खूबसूरती तभी आती है, जब आप इसे सही से ड्रेप करें। श्रुति ने कमर पर टाइट साड़ी बांधते हुए स्लीक प्लीट्स बनाई है। ड्रेपिंग स्टाइल से भी साड़ी लुक पर फर्क पड़ता है। ऑक्सीडाइज्ड जूलरी, लाइट मेकअप के साथ साड़ी कैरी करें।