Perfect Winter Treat Learn the Secret to Making Soft and Fluffy Makki Ki Roti इस ट्रिक से एकदम रुई जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी मक्के की रोटियां, देख लें तरीका
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलइस ट्रिक से एकदम रुई जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी मक्के की रोटियां, देख लें तरीका

इस ट्रिक से एकदम रुई जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली बनेंगी मक्के की रोटियां, देख लें तरीका

सर्दियों में मक्के की रोटी खाने का मजा तभी पूरा होता है, जब वो सॉफ्ट और फूली हुई बनें। यहां देखें कुछ सिंपल टिप्स, जिन्हें ध्यान में रखकर आप परफेक्ट रोटियां बना लेंगी।

Anmol ChauhanMon, 3 Nov 2025 04:05 PM
1/7

मक्के की रोटियां बनेंगी परफेक्ट

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और साग खाने का मजा कुछ अलग ही होता है। सौंधी-सौंधी खुशबू वाली ये रोटियां, खाने में बड़ी स्वाद लगती हैं। हालांकि इन्हें बनाना जरा मुश्किल होता है। आटा लगाने से ले कर रोटियां बेलने तक, इन्हें बनाने का तरीका गेहूं की रोटियां बनाने से बड़ा अलग होता है। बार-बार फटने के बाद ये बन भी जाएं, तो कई बार इतनी सख्त और कुरकुरी बनती हैं कि खाने में स्वाद ही नहीं आता। अगर आपके साथ भी यही दिक्कतें आ रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप एकदम परफेक्ट मक्के की रोटी बना सकती हैं। (All Images Credit: Cookingwithreshu_, nilukitchen1986)

2/7

आटा लगाने की ये ट्रिक फॉलो करें

परफेक्ट मक्के की रोटी बनाने के लिए सही तरीके से आटा लगाना जरूरी है। इसके लिए एक पैन में पानी गर्म होने के लिए रखें। दो कप मक्के के आटे में लगभग सवा कप पानी की जरूरत होगी। अब जैसे ही पानी में एक उबाल आ जाए, इसमें मक्के का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें।

3/7

10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें

पानी में मक्के का आटा मिक्स करने के बाद, लगभग 10 मिनट के लिए उसे ढककर छोड़ दें। इसमें अगर और पानी डालने की जरूरत है, तो उसे भी दस मिनट बाद ही मिक्स करें।

4/7

अच्छी तरह गूंथना है जरूरी

अब 10 मिनट के बाद इस आटे को किसी बड़ी परात में निकालें। फिर इसे अच्छी तरह गूंथना शुरू कर दें। जितनी अच्छी तरह और देर तक गूंथेंगी, उतनी ही सॉफ्ट रोटियां बनकर तैयार होंगी। लगभग 7 से 8 मिनट के लिए गूंथे, इससे रोटियों में क्रैक नहीं पड़ेंगे।

5/7

चकले पर सूखा आटा लगाकर बेल लें

आटा लग जाए, तो इसके पेड़े बनाकर रख लें। अब चकले पर हल्का सा सूखा आटा लगाएं और बेल लें। आप चाहें तो एक बार में सारी रोटियां बेलकर रख सकती हैं। फिर इन्हें जब चाहें, सेंक लें।

6/7

गर्म तवे पर ही डालें रोटी

एकदम फूली-फूली और परफेक्ट रोटियां बनें, इसके लिए पहले तवे को गर्म कर लें। तवा गर्म हो जाए, इसके बाद ही रोटी सेंकने को डालें। बहुत ही टेस्टी और अच्छी रोटियां बनकर तैयार होंगी।

7/7

आंच को घटाते-बढ़ाते रहें

रोटियां सेंकते हुए आंच को घटाते-बढ़ाते रहें। अगर कम आंच पर पकाएंगी, तो रोटी एकदम कड़क बनेंगी। दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। अब देसी घी लगाकर गरमा-गरम सर्व करें।