Pakistani Suit Sleeves Design 7 latest and modern pakistani full sleeves pattern for ladies to look royal Pakistani Suit Sleeves Design: ट्रेडिशनल सूट में चाहिए रिच लुक? टेलर से बनवाएं पाकिस्तानी स्लीव्स के ये 7 डिजाइन
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलPakistani Suit Sleeves Design: ट्रेडिशनल सूट में चाहिए रिच लुक? टेलर से बनवाएं पाकिस्तानी स्लीव्स के ये 7 डिजाइन

Pakistani Suit Sleeves Design: ट्रेडिशनल सूट में चाहिए रिच लुक? टेलर से बनवाएं पाकिस्तानी स्लीव्स के ये 7 डिजाइन

Pakistani Suit Sleeves Design: पाकिस्तानी स्टाइल स्लीव्स इन दिनों ट्रेंड में आ गई है। फुल बाजू वाले कुर्ते में अगर रॉयल और रिच लुक चाहती हैं, तो इन्हें सिलवा सकती हैं। ये पैटर्न आपको खूबसूरत लुक देंगे।

Deepali SrivastavaMon, 18 May 2026 11:11 AM
1/8

पाकिस्तान सूट स्लीव्स के लेटेस्ट डिजाइन

फुल बाजू वाले कुर्ते पहनना पसंद करती हैं और उसमें रिच लुक चाहती हैं, तो इस बार सिंपल स्लीव्स को अलविदा कह दें। फुल स्लीव्स वाली बाजू के लिए पाकिस्तानी स्टाइल स्लीव्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। इन स्लीव्स डिजाइन्स में चौड़ी कफ, लेस वर्क, एम्ब्रॉयडरी और फ्लेयर्ड पैटर्न का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो सिंपल कुर्ते को भी डिजाइनर लुक देता है। शादी, फेस्टिव सीजन या पार्टी वियर आउटफिट्स के लिए ये स्लीव्स डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यहां कुछ पैटर्न देख सकते हैं।

2/8

फ्लॉवर कटिंग स्लीव्स स्टाइल

फ्रिल स्टाइल फ्लॉवर कटिंग स्लीव्स वाली डिजाइन आप कुर्ते में बनवा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आप हैवी या प्लेन दोनों कुर्ते पर बनवा सकते हैं। ये देखने में अच्छी लगेगी।

3/8

लेस वाले स्लीव्स स्टाइल

फुल स्लीव्स स्टाइल में आप आगे की ओर बड़ा लुक रखें और उसमें लेस या लटकन लगवा सकती हैं। पाकिस्तानी स्टाइल में इस तरह के स्लीव्स पैटर्न भी अच्छे लगते हैं।

4/8

सिंपल गोटापट्टी स्लीव्स

पाकिस्तानी स्टाइल वाला सूट कैरी कर रही हैं, तो इस तरह की गोटापट्टी वाली स्लीव्स भी बनवा सकती हैं। ये स्लीव्स पैटर्न आपको एलिगेंट लुक देंगे और पहनने में आरामदायक भी होंगे।

5/8

बेल स्लीव्स डिजाइन

पाकिस्तानी स्टाइल में बेल स्लीव्स भी खूब चल रही है। आप फुल आस्तीन वाला सूट सिलवाएं और नीचे से इस तरह की कटिंग वाली डिजाइन बनवाएं।

6/8

प्लीटेड बेल स्लीव्स स्टाइल

कुर्ते में आप प्लीटेड स्टाइल वाली बेल स्लीव्स बनवा सकते हैं। इस तरह की स्लीव्स किसी भी स्टाइल वाले सूट पर अच्छी लगेगी और रॉयल लुक देगी।

7/8

फ्लेयर्ड स्लीव्स स्टाइल

कुर्ते या सूट में आप पाकिस्तानी स्टाइल में फ्लेयर्ड स्लीव्स भी बनवा सकती हैं। ये हैवी सूट को ग्रेसफुल दिखने में मदद करेंगे और पहनने में भी आरामदायक होंगे।

8/8

माइल्ड फ्लेयर विद लेस

पाकिस्तानी स्लीव्स स्टाइल के डिजाइन में आप लेस वाली माइल्ड फ्लेयर पैटर्न बनवा सकती हैं। ये डिजाइन हैवी, लाइट किसी भी तरह के कुर्ते पर जचेगी।