1/8पाकिस्तानी सूट इंडियन गर्ल्स के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। इनका ढीला और फ्लोई फिट काफी एलिगेंट लुक देता है, साथ ही ये बेहद कंफर्टेबल भी होते हैं। अगर गर्मियों के लिए ढीले, आरामदायक और स्टाइलिश फिट ढूंढ रही हैं, तो पाकिस्तानी सूट एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। डेली वियर के लिए ये बढ़िया रहेंगे। आप फैब्रिक ले कर तरह-तरह के स्टाइल्स में पाकिस्तानी सूट स्टिच करा सकती हैं। यहां कुछ फैंसी डिजाइन का कलेक्शन है, जो आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

समर्स के किए आप फ्लोरल प्रिंटेड फैब्रिक ले कर कुछ इस तरह का पाकिस्तानी सूट स्टिच करा सकती हैं। इसका कुर्ता और स्लीव्स काफी लूज होती हैं, जो देखने में भी क्लासी लगता है और कंफर्टेबल भी होता है। साथ में प्लाजो पैंट्स स्टिच करा लें, बहुत ही फैंसी लुक आएगा।

सूट की लेंथ जितनी ज्यादा होती है, उसमें उतना ही स्लिम और टॉल लुक मिलता है। ऐसे सूट देखने में भी काफी ज्यादा एलिगेंट और पॉलिश्ड लगते हैं। सिंपल सा फैब्रिक ले कर आप कुछ इस तरह का सूट स्टिच करा सकती हैं, साथ में एक डिजाइनर सा दुपट्टा ले लें। लुक बेहद ही प्यारा आएगा।

सिंपल सा सूट भी डिजाइनर लगने लगता है, जब आप ऐसी छोटी-छोटी डिटेल्स एड करवाती हैं। चूंकि इन दिनों स्कैलप कट वर्क काफी ट्रेंड में बना हुआ है, ऐसे में आप सूट के चाक, बॉर्डर और स्लीव्स पर ये खूबसूरत कट वर्क करा सकती हैं।

फारसी सलवार इन दिनों काफी ट्रेंड में है। देखने में तो ये क्लासी लगती ही है, साथ ही गर्मियों में पहनने के लिए आरामदायक भी है। आप कुछ इस तरह से फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक ले कर शॉर्ट कुर्ती और फारसी सलवार स्टिच करा सकती हैं। बहुत ही सुंदर आउटफिट लगेगा।

किसी भी सिंपल सूट को थोड़ा डिजाइनर लुक देना है तो लेस एक परफेक्ट ऑप्शन है। पाकिस्तानी सूटों में तो वैसे भी लेस वर्क काफी ज्यादा होता है। ऐसे में आप भी सूट के बॉर्डर और स्लीव्स पर चौड़ी लेस अटैच करा सकती हैं। लुक डिजाइनर लगेगा।

फुल स्लीव्स काफी ज्यादा क्लासी और एलिगेंट लुक देती हैं। अगर आप ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए सूट स्टिच करा रही हैं, तो ये वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। फुल स्लीव्स, फ्लोई फिट और लूज बॉटम, खूबसूरत दिखने के साथ साथ कंफर्ट के लिए भी बेस्ट हैं।

फॉर्मल लुक के लिए आप सिगरेट पैंट स्टिच करा सकती हैं। ये काफी पॉलिश्ड लुक देती है। इसके साथ पाकिस्तानी लूज फिट कुर्ता सेट काफी ज्यादा एलिगेंट लुक देगा। समर्स में बाहर आने-जाने के लिए ऐसे कुर्ता सेट आपके पास होने ही चाहिए।
