multi function of vicks vaporub uses to get relief from mosquito bite to pain in body विक्स इस्तेमाल करने का गजब तरीका, दूर होंगी ये सारी दिक्कतें, मच्छर काटने से लेकर दर्द में करें यूज
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलविक्स इस्तेमाल करने का गजब तरीका, दूर होंगी ये सारी दिक्कतें, मच्छर काटने से लेकर दर्द में करें यूज

विक्स इस्तेमाल करने का गजब तरीका, दूर होंगी ये सारी दिक्कतें, मच्छर काटने से लेकर दर्द में करें यूज

Weird Uses Of Vicks: काफी सारे लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम में करते हैं। लेकिन केवल सीने में लगाने के लिए ही नहीं बल्कि विक्स का इस्तेमाल इन तरीकों से करके और भी कई दिक्कतों में राहत पाई जा सकती है।

AparajitaFri, 6 March 2026 07:15 PM
1/7

विक्स के गजब इस्तेमाल

विक्स का इस्तेमाल काफी सारे लोग सर्दी-जुकाम में करते हैं। नाक बंद होने पर अक्सर लोग विक्स लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विक्स को और भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे शरीर में हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है। यहीं नहीं जुकाम होने पर विक्स को सीने पर लगाना भी गलत होता है। बल्कि इसको सही तरीके से इस्तेमाल से खांसी, जुकाम, बंद नाक के अलावा मच्छर काटने और इंजेक्शन से होने वाले दर्द को भी दूर किया जा सकता है।

2/7

खांसी होने पर विक्स का इस्तेमाल

अगर किसी को खांसी हो रही तो विक्स को सीने पर लगाने की बजाय तलवों पर लगाएं और मोजे पहनें। ऐसा करने से खांसी में आराम मिलता है।

3/7

बंद नाक होने पर 

जुकाम होने पर नाक बंद हैं और आप विक्स यूज करते हैं तो इसे गर्म पानी में डालकर कमरे में रख दें। इसके भाप को इनहेल करने पर बंद नाक की समस्या से राहत मिलती है।

4/7

साइनस की समस्या हो तो

अगर किसी को साइनस की समस्या हो रही तो थोड़ा सा विक्स कान के पीछे लगाने से राहत मिलती है।

5/7

मच्छर काटने पर खुजली हो तो

अगर मच्छर के काटने पर बहुत खुजली हो रही तो उस जगह पर थोड़ी सी विक्स लगा दें। इससे राहत मिलेगी और खुजली बंद हो जाएगी।

6/7

इंजेक्शन लगने पर दर्द हो तो

जब इंजेक्शन लगाया जाता है तो इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द होता है। उस जगह पर अगर विक्स की मदद से राउंड सर्कल बना दिया जाए तो होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

7/7

पैर के अंगूठे में फंगस हो तो

Verywellhealth में छपी रिपोर्ट के मुताबिक विक्स वेपोरब को टो नेल फंगस में लगाने से भी राहत मिलती है।