Looking for Simple and Beautiful Mehndi Designs for Eid? Try These Trendy minimal Front and back hand patterns Eid 2026: ईद पर लगानी हैं सुंदर सी मेंहदी लेकिन डिजाइन नहीं बनाना आता? यहां देखें सिंपल पैटर्न
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलEid 2026: ईद पर लगानी हैं सुंदर सी मेंहदी लेकिन डिजाइन नहीं बनाना आता? यहां देखें सिंपल पैटर्न

Eid 2026: ईद पर लगानी हैं सुंदर सी मेंहदी लेकिन डिजाइन नहीं बनाना आता? यहां देखें सिंपल पैटर्न

Eid 2026 Simple Mehndi Designs: ईद के लिए अगर आप भी ऐसा ही डिजाइन खोज रही हैं जो बनाने में बिल्कुल सिंपल हो और देखने में भी बेहद सुंदर लगे, तो यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी पैटर्न ले कर आए हैं। 

Anmol ChauhanThu, 19 March 2026 04:35 PM
1/9

ईद के लिए सिंपल मेंहदी डिजाइन

ईद के खास मौके पर जब तक हाथों में मेहंदी ना लगे, शृंगार अधूरा ही रहता है। लेकिन मेंहदी का एक बढ़िया डिजाइन ढूंढना भी जरा चैलेंजिंग होता है। खासतौर से अगर आप कोई ऐसा डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो बनाने में बिल्कुल सिंपल हो और देखने में भी बेहद सुंदर लगे तो काफी मुश्किल होती है। ईद के लिए अगर आप भी ऐसा ही डिजाइन खोज रही हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी पैटर्न ले कर आए हैं। ये बनाने में आसान है और काफी ट्रेंडी भी हैं। चूंकि मिनिमल मेंहदी इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही है, तो गर्ल्स को ये मॉडर्न पैटर्न काफी पसंद आने वाले हैं। (Credit- Instagram)

2/9

लोटस पैटर्न मेहंदी काफी ट्रेंड में है

इन दिनों लोटस पैटर्न वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में बनी हुई है। खासतौर से ईद के मौके पर ये ट्रेडिशनल डिजाइन बेहद खूबसूरत लगने वाला है। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता और रचने के बाद तो ये डिजाइन बेहद ही प्यारा लगता है। (Credit- priya_mehndi_art1111)

3/9

ईद स्पेशल चांद वाली मेहंदी

ईद पर हाथों में चांद वाला डिजाइन बहुत सुंदर लगता है। अगर आपको मेहंदी नहीं भी लगानी आती है तो भी ये सिंपल सा पैटर्न आसानी से बना लेंगी। इसमें चाँद के साथ साथ छोटी छोटी बूटियाँ बना लें, बेहद ही प्यारा सा डिजाइन लगेगा। (Credit - visualsbyfaria)

4/9

बैक हैंड के लिए एस्थेटिक डिजाइन

बैक हैंड के लिए कोई सिंपल और एस्थेटिक सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये पैटर्न ट्राई करें। बनाने में एकदम सिंपल है और झटपट लग जाएगा। ऐसे डिजाइन रचने के बाद और भी ज्यादा प्यारे लगते हैं। हाथ में चूड़ियां पहन लेंगी तो लुक और भी सुंदर लगेगा। (Credit- visualsbyfaria)

5/9

बैक हैंड के लिए मंडला पैटर्न मेहंदी

हाथों की बैक साइड पर मंडला डिजाइन बेहद प्यारा लगता है। ये बनाने में भी मुश्किल नहीं होता और रचने के बाद इसका रंग भी काफी अच्छा आता है। एक सिक्के की मदद से आप बीचों बीच गोल शेप बना सकती हैं, फिर साइड में ये सिंपल पत्तियों वाला पैटर्न बना लें। बहुत ही सुंदर लुक आता है। (Credit- mehendi_4u)

6/9

बहुत सुंदर है बारीक मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बारीक मेहंदी वाले डिजाइन पसंद आते हैं, तो ईद पर आप ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये एकदम मिनिमल डिजाइन है, जो देखने में बेहद ही ट्रेंडी लगता है। अगर आपको ज्यादा भरी-भरी मेंहदी पसंद नहीं आती है, तो ऐसे पैटर्न आपके लिए बेस्ट रहेंगे। (Credit- mehendi_4u)

7/9

सिंपल और प्यारा है ये पैटर्न

थोड़ा हेवी पैटर्न चाहिए जो बनाने में सिंपल हो और फटाफट लग जाए, तो ये वाला डिजाइन देखें। सिंपल फूल पत्ती बनाना जानती हैं, तो भी इसे आराम से लगा सकती हैं। बनने के बाद ये इतना सुंदर लगता है कि कोई नहीं कहेगा आपको मेहंदी लगानी नहीं आती। (Credit - cutegirlp)

8/9

फुल हैंड मेंहदी का सिंपल डिजाइन

अगर आप ईद के मौके पर फुल हैंड मेंहदी लगाना चाहती हैं तो ये पैटर्न आपको ट्राई करना चाहिए। बेहद सिंपल है और फटाफट लग भी जाएगा। अगर आपको मेहंदी नहीं भी आती तो भी इसे आराम से लगा लेंगी। बेस्ट बात तो ये है कि ये रचने के बाद बेहद प्यारा लगता है और इसकी रंगत भी अच्छी आती है। (Credit- arbic_mehndi)

9/9

सिंपल और अट्रैक्टिव पैटर्न

कोई यूनिक और अट्रैक्टिव पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो ये वाला डिजाइन लगाकर देखें। हर कोई तारीफ करेगा। आपको बस सिंपल सा फूल बनाना है, जो फटाफट बन जाएगा। रचने के बाद बेहद ही प्यारा पैटर्न लगता है। (Credit- arbic_mehndi)