साड़ी को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए बैकलेस ब्लाउज डिजाइन बनवा सकते हैं। ये डिजाइन्स गर्मियों में काफी अच्छे लगते हैं। साड़ी-लहंगे के साथ डीप नेक और बैकलेस ब्लाउज बनवाना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ फैंसी पैटर्न-

बैकलेस ब्लाउज डिजाइन में कुछ अलग बनवाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। इस तरह के पैटर्न में वी नेक डिजाइन के साथ एक रिंग लगवाएं। Photo Credit: m_n_fashion_

कॉटन की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज डिजाइन बनवाना है तो इस पैटर्न को चुनें। इसमें डीप नेक के साथ एक कपड़े की डोरी लगवाएं। Photo Credit: m_n_fashion_

अगर हैवी साड़ी है और आप पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो बैक हुक डिजाइन के इस पैटर्न को बनवाएं। इसे आप और डीप बनवाकर सिंगल हुक पैटर्न का बनवा सकती हैं। Photo Credit: m_n_fashion_

बैकलेस डिजाइन में अच्छी फिटिंग चाहिए तो डबल डोरी डिजाइन को बनवाएं। इससे कंधो को सपोर्ट मिल जाता है और लुक भी काफी अच्छा लगता है। Photo Credit: m_n_fashion_

हॉल्टर नेक ब्लाउज क्लासी लुक पाने में मदद कर सकते हैं। इसे हैवी या फिर हल्की साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी बनवाया जा सकता है। Photo Credit: vastragyaan

पतली साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज डिजाइन अच्छे लगते हैं। इसे फैंसी लुक देने के लिए आप इसमें एक रिंग लगवाएं। Photo Credit: vastragyaan

बैकलेस ब्लाउज में इस तरह के सुंदर फ्लॉवर डिजाइन को चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज अगर सही फिटिंग के हों तो काफी अच्छे लगते हैं। Photo Credit: vastragyaan

हैवी ब्लाउज को इस तरह का लुक दे सकती हैं। ये डिजाइन लहंगे और साड़ी दोनों के साथ खूब जचता है। इस पैटर्न को राउंड शेप दी गई है और ऊपर-नीचे सिंगल हुक लगाया है। Photo Credit: vastragyaan
