know how to clean yellow white shoes to bring their white shine back yellowed white shoes cleaning hacks पीले पड़ गए हैं सफेद जूते ? कूड़े में मत फेंकिए! इन 5 जादुई ट्रिक्स से लौटाएं शूज की पुरानी 'व्हाइट' चमक
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपीले पड़ गए हैं सफेद जूते ? कूड़े में मत फेंकिए! इन 5 जादुई ट्रिक्स से लौटाएं शूज की पुरानी 'व्हाइट' चमक

पीले पड़ गए हैं सफेद जूते ? कूड़े में मत फेंकिए! इन 5 जादुई ट्रिक्स से लौटाएं शूज की पुरानी 'व्हाइट' चमक

Tips to whiten yellowish white shoes : अगर आपके पास भी सफेद जूतों का ऐसा कोई पेयर पड़ा हुआ है, जिसका रंग पीला पड़ने की वजह से आप उसे पहनना नहीं चाहते हैं तो जरा रूकिए। आपके किचन में मौजूद 5 जादुई नुस्खे मिनटों में आपकी परेशानी को दूर करके जूतों की खोई सफेद रंगत को वापस लौटा सकते हैं।

Manju MamgainMon, 23 Feb 2026 02:48 PM
1/7

मिनटों में सफेद जूतों का पीलापन उड़ा देंगी ये 5 आसान चीजें

होली की मस्ती हो या संडे की आउटिंग, पैरों में पहनें सफेद स्नीकर्स का टशन कुछ अलग ही बना रहता है। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब पसीने, धूल और रंगों के जिद्दी दागों की वजह से धोने के बावजूद आपके फेवरेट व्हाइट शूज का रंग पीला पड़ने लगता है। सफेद जूतों का रंग पीला पड़ते ही उनकी लुक भी खराब होने लगती है। अगर आपके पास भी सफेद जूतों का ऐसा कोई पेयर पड़ा हुआ है, जिसका रंग पीला पड़ने की वजह से आप उसे पहनना नहीं चाहते हैं और जल्दी ही उसे फेंकने का प्लान बना रहे हैं तो जरा रूकिए। आपके किचन में मौजूद 5 जादुई नुस्खे मिनटों में आपकी परेशानी को दूर करके जूतों की खोई सफेद रंगत को वापस लौटा सकते हैं।

2/7

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

अगर जूतों का पीलापन बहुत पुराना है, तो यह केमिकल सबसे बेस्ट काम करता है। जूतों के पीलेपन को दूर करने के लिए एक छोटी कटोरी में पानी और हाइड्रोजन पेरोक्साइड को 1:1 के अनुपात में मिलाएं। अब ब्रश से इसे जूतों पर रगड़ें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। तय समय बाद जूतों को साफ पानी से धो लें।

3/7

नींबू का कमाल

नींबू प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। जूतों की पहली जैसी सफेद चमक लौटाने के लिए नींबू के टुकड़े को जूते के पीले पड़े हिस्से पर रगड़ें। इसके बाद जूतों को थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें। सूरज की किरणें नींबू के साथ मिलकर जूतों का पीलापन दूर करने में मदद करती हैं।

4/7

डिश वॉशिंग लिक्विड

अगर जूतों पर लगे दाग तेल या खाने-पीने की वजह से बने हैं, तो डिश वॉशिंग लिक्विड का यह उपाय बेस्ट हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए एक मग पानी में थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं। अब टूथब्रश की मदद से जूतों की ऊपरी सतह और सोल को रगड़कर साफ करें। इसके बाद जूतों को ठंडे पानी से धो कर लें।

5/7

नेल पेंट रिमूवर

जूतों के किनारों और रबर वाले हिस्सों को साफ करने के लिए यह ट्रिक गजब काम करती है। इस उपाय को करने के लिए कॉटन बॉल पर थोड़ा सा नेल पेंट रिमूवर लगाकर पीले धब्बों को पोंछ दें। मिनटों में रबर फिर से सफेद हो जाएगा।

6/7

टूथपेस्ट का जादू

आपका टूथपेस्ट सिर्फ दांतों का पीलापन ही नहीं बल्कि जूतों का पीलापन भी बड़ी आसानी से साफ कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपको सिर्फ सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना होगा। इस टूथपेस्ट को जूतों के पीले दागों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें और गुनगुने पानी से पोंछ दें।

7/7

सफेद जूतों को धोकर सुखाने का सही तरीका

सफेद जूतों को धोने के बाद कभी भी सीधी तेज धूप में ज्यादा देर न छोड़ें, वरना वे फिर से पीले पड़ सकते हैं। उन्हें छाया में या पंखे के नीचे सुखाना सबसे सुरक्षित रहता है।