1/8हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का व्रत बेहद खास माना जाता है। नौ देवियों की पूजा-अराधना करने के बाद अष्टमी का व्रत किया जाता है। इसके बाद नवमी के दिन नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है और तब व्रत सफल माना जाता है। कन्या पूजन में सभी लड़कियों को पूड़ी, हलवा, खीर, चना, केला खिलाया जाता है और फिर जाते समय कुछ देने की भी परंपरा चली आ रही है। पहले लोग कन्याओं को पैसे देकर विदा करते थे लेकिन आजकल पैसों की जगह गिफ्ट्स देने का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी कन्याओं को गिफ्ट देने का प्लान कर रही हैं, तो सिर्फ 70 रुपये में अच्छे और लड़कियों की पसंद वाले गिफ्ट्स खरीद सकती हैं। चलिए हम आपको कुछ आइडिया देते हैं।

लड़कियों को आप कलर बुक और कलर्स दे सकते हैं। आजकल बच्चे कलर करना काफी पसंद करते हैं और उन्हें ये पसंद आता है। कलरिंग बुक के साथ कलर्स 70 रुपये में आराम से मिल जाएगा।

लड़कियों को आप क्ले वाले कलर्स भी दे सकते हैं। क्ले कलर्स बच्चों को पसंद होते हैं और वो दिनभर इसमें उलझे रहते हैं। डॉम्स के क्ले कलर्स सिर्फ 50 रुपये में मिल जाते हैं।

कन्याओं को आप पर्स भी दे सकती हैं। आजकल लड़कियों के लिए स्टाइलिश पर्स आ रहे हैं, जो 50 से 100 रुपये के बीच मिल जाएंगे। अगर थोड़ा बजट खींच सकते हैं, तो ये ऑप्शन अच्छा है।

कन्या पूजन में लड़कियों को देने के लिए आप ब्रेसलेट भी खरीद सकते हैं। ब्रेसलेट छोटी लड़कियों को पहनना काफी पसंद होता है। ब्रेसलेट आराम से 50 रुपये में मिल जाएंगे।

लड़कियों को आप गिफ्ट में हेयर क्लिप और अन्य एसेसरीज दे सकते हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों को कलरफुल चिमटी, रबरबैंड लगाना पसंद होता है। ये 50 रुपये तक में मिल जाएगा।

लड़कियों के लिए पानी वाली क्यूट बोतल भी गिफ्ट में ले सकती हैं। बोतल भी 70 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगी और क्यूट पैटर्न में होंगी। बोतल के अलावा पानी वाला सिपर भी अच्छा ऑप्शन है।

लड़कियों के लिए आप क्यूट गुल्लक भी खरीद सकते हैं। पैसों की बचत करना भी सीखेंगे और अपने सिक्कों को बच्चे इसमें संभालकर रखेंगे। आजकल गुल्लक काफी क्यूट और छोटे आने लगे हैं, जो कम दाम में मिल जाएंगे।
