How to Set Thick and Creamy Curd at Home Try This Viral Method for Perfect Dahi Every Time बस 1 छोटी सी ट्रिक और हर बार जमेगी गाढ़ी मलाईदार दही, आज जान लें हलवाई वाला सीक्रेट!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबस 1 छोटी सी ट्रिक और हर बार जमेगी गाढ़ी मलाईदार दही, आज जान लें हलवाई वाला सीक्रेट!

बस 1 छोटी सी ट्रिक और हर बार जमेगी गाढ़ी मलाईदार दही, आज जान लें हलवाई वाला सीक्रेट!

घर में अक्सर मार्केट जैसी गाढ़ी-थक्केदार दही नहीं जमती है। अब गाढ़ी दही खाना किसे नहीं पसंद, सो यहां हम आपके लिए एक तरीका ले आए हैं, जिससे घर में एकदम गाढ़ी मलाईदार दही आप जमा पाएंगी। इंस्टाग्राम पर ये तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Anmol ChauhanWed, 11 March 2026 12:32 PM
1/7

गाढ़ी दही जमाने का नया तरीका

ज्यादातर घरों में रोजाना दही खाई जाती है। खासतौर से गर्मियों में तो खाने के साथ दही ना हो तो अधूरापन ही लगता है। वैसे घर में दही जमाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस दूध में जामन लगाओ और दही जमकर रेडी हो जाती है। लेकिन घर में अक्सर मार्केट जैसी गाढ़ी थक्केदार दही नहीं जमती है। अब गाढ़ी दही खाना किसे नहीं पसंद, सो यहां हम आपके लिए एक तरीका ले आए हैं, जिससे घर में एकदम गाढ़ी मलाईदार दही आप जमा पाएंगी। इंस्टाग्राम पर ये तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। (Credit- @foodies_hub_as)

2/7

हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें

अगर चाहती हैं कि दही गाढ़ी जमे तो उसके लिए दूध भी गाढ़ा ही होना चाहिए। पैकेट वाला दूध लेती हैं तो दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। वहीं डेयरी वाला दूध इस्तेमाल करती हैं तो उसमें पानी ना मिलाएं। दूध जितना गाढ़ा होगा दही भी उतना ही अच्छी जमेगी।

3/7

दूध को कितना उबालना है?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस तरीके के मुताबिक दूध को जितना अच्छे से उबालेंगी, दही भी उतनी ही गाढ़ी और मलाईदार जमेगी। अगर आप खूब सारी दही जमा रही हैं, लगभग 4 लीटर दूध से तो उसे तब तक उबालें, जब तक वो 3 लीटर ना बचे। इससे दूध और भी गाढ़ा हो जाएगा और दही अच्छी जमेगी।

4/7

हमेशा गुनगुने दूध में जमाएं दही

दही जमाने के लिए दूध ठंडा भी नहीं होना चाहिए और ना ही बहुत ज्यादा गर्म। इसमें जामन ठीक से लग नहीं पाता है। दूध को हमेशा पहले गुनगुना होने दें। अपनी उंगली डालकर चेक करें, आपका हाथ जलना भी नहीं चाहिए और दूध ठंडा भी नहीं होना चाहिए। अगर दूध ज्यादा गर्म होगा तो दही फट जाएगी वहीं दूध ठंडा होने पर जमेगी नहीं। गुनगुने दूध में परफेक्ट दही जमती है।

5/7

दूध में 1-2 चम्मच जामन एड करें

दही अच्छी जमे इसके लिए फ्रेश दही का जामन इस्तेमाल करें। लगभग 1 से 2 चम्मच जामन यानी दही काफी रहेगी। अगर आपके पास ताजा दही नहीं है, तो 2-3 दिन पुरानी दही भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादा पुरानी और खट्टी दही के जामन से दही अच्छी नहीं जमती है।

6/7

अच्छे से मिक्स करना है जरूरी

दूध में जामन मिलाने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करना जरूरी है। किसी चम्मच या व्हिस्कर की मदद से दूध को कुछ देर के लिए अच्छी तरह हिलाएं। इससे जामन दूध में अच्छी तरह मिक्स हो जाता है और दही काफी बढ़िया जमती है।

7/7

दही जमने के लिए कितनी देर रखें?

जामन लगाने के बाद दूध के बर्तन को ढक दें और किसी गर्म जगह पर रख दें। गर्मियों में रसोई में रखने से ही अच्छी दही जम जाती है। इसे लगभग 10-12 घंटे के लिए छोड़ दें। रात में दही जमा कर रख देंगी तो सुबह तक आराम से गाढ़ी मलाईदार दही जमकर तैयार हो जाएगी।