Holi Special Secret Tips to make Soft Fluffy Spongy Melt in mouth Dahi bhalla at Home होली स्पेशल: एकदम रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले, रेस्टोरेंट वालों की ये 7 टिप्स नोट कर लें!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली स्पेशल: एकदम रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले, रेस्टोरेंट वालों की ये 7 टिप्स नोट कर लें!

होली स्पेशल: एकदम रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले, रेस्टोरेंट वालों की ये 7 टिप्स नोट कर लें!

Dahi Bhalla Tips: परफेक्ट भल्ले तो वो होते हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाएं। आज हम आपके साथ कुछ सीक्रेट टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आपके दही भल्ले हर बार एकदम सॉफ्ट और नर्म बनकर तैयार होंगे।

Anmol ChauhanWed, 25 Feb 2026 02:23 PM
1/8

रुई जैसे सॉफ्ट दही भल्ले बनाने की टिप्स

हर त्योहार से जुड़ी कुछ खास रेसिपी होती हैं। जैसे होली पर हर घर में स्पेशल दही भल्ले बनते हैं। इस दिन गेस्ट भी आते हैं, जिन्हें सर्व करने के लिए दही भल्ले परफेक्ट डिश है। इनकी रेसिपी तो सिंपल होती है, लेकिन महिलाओं की अक्सर शिकायत रहती है कि दही भल्ले सॉफ्ट नहीं बनते। वड़े काफी सख्त हो जाते हैं, जिनमें दही अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं हो पाती और ये खाने में भी अच्छे नहीं लगते। परफेक्ट भल्ले तो वो होते हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाएं। आज हम आपके साथ कुछ सीक्रेट टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आपके दही भल्ले हर बार एकदम सॉफ्ट और नर्म बनकर तैयार होंगे।

2/8

कितनी मात्रा में कौन सी दाल लेनी है?

दही भल्ले बनाने के लिए उड़द की दाल और मूंग की दाल इस्तेमाल की जाती है। दोनों दालों को आप बराबर मात्रा में ले सकती हैं। इन्हें धो कर लगभग 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

3/8

दाल को हमेशा दरदरा पीसें

सॉफ्ट दही भल्ले के लिए दाल को बारीक पीसकर पेस्ट ना बनाएं। इसे हल्का दरदरा ही पीसें। आपको दोनों दालों को एक साथ पीसकर सूजी जैसा दरदरा पेस्ट बना लेना है। इसमें आप थोड़े से पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

4/8

बैटर को खूब अच्छे से फेंटे

दाल को पीसकर जैसे ही बैटर बनाएं उसे अच्छी तरह जरूर फेंटे। लगभग 5-7 मिनट फेंटेंगी तो बैटर काफी फूल जाएगा और हल्का हो जाएगा। इससे भल्ले एकदम सॉफ्ट और फ्लफी बनते हैं। इस दौरान अगर बैटर गाढ़ा लगे तो एक दो चम्मच पानी भी मिला सकती हैं।

5/8

बैटर सही बना है या नहीं ऐसे चेक करें

बैटर को इतना फेंटना है कि दाल की मात्रा बढ़ जाए और इसका रंग सफेद हो जाए। इसे चेक करने के लिए थोड़ा सा बैटर एक कटोरी पानी में डालें। अगर ये तैरने लगे तो समझ लें बैटर एकदम परफेक्ट है।

6/8

बैटर में मिलाएं ये चीजें, बनेंगे स्वादिष्ट

भल्ले के बैटर में नमक, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं, बहुत ही अच्छा टेस्ट आता है। चाहें तो थोड़ा सा ईनो भी मिला सकती हैं, इससे भल्ले काफी सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं। अब इन्हें मिक्स करें और लो मीडियम फ्लेम पर चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

7/8

हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें भल्ले

भल्ले फ्राई करने के बाद कुछ देर गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। इसके लिए हल्के गर्म पानी में नमक और चुटकी भर हींग डालें। इन्हें लगभग 15 मिनट के भिगोकर रखें, फिर दही के साथ सर्व करें। बाकी बचे हुए भल्ले आप नॉर्मली स्टोर कर के रख सकती हैं।

8/8

ऐसे सर्व करें दही भल्ले

दही भल्ले के लिए हमेशा ताजी दही लें, इसमें हल्की सी चीनी मिला दें। वड़ों को प्लेट पर रखें, ऊपर से फेंटी हुई दही एड करें। ऊपर से हरे धनिया की चटनी, मीठी चटनी मिलाएं। मसालों में हल्का सा काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, पुदीना पाउडर और चाट मसाला एड करें। टेस्टी से दही भल्ले बनकर तैयार हैं।