Holi 2026 Transform Your Traditional Gujiya Into a Healthier Version Without Losing Taste मैदा और चीनी की वजह से नहीं खाते गुजिया? 7 आसान टिप्स से बनाएं इन्हें हेल्दी और टेस्टी!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमैदा और चीनी की वजह से नहीं खाते गुजिया? 7 आसान टिप्स से बनाएं इन्हें हेल्दी और टेस्टी!

मैदा और चीनी की वजह से नहीं खाते गुजिया? 7 आसान टिप्स से बनाएं इन्हें हेल्दी और टेस्टी!

Holi 2026 Healthy Gujiya Tips:  इस होली टेंशन फ्री हो कर खाएं गुजिया। जानिए कैसे आप मैदा, चीनी के बिना भी स्वादिष्ट और हेल्दी गुजिया बना सकते हैं, सिर्फ कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर।

Anmol ChauhanFri, 27 Feb 2026 05:16 PM
1/8

गुजिया को बनाएं ज्यादा हेल्दी

होली का त्योहार हो और घर में गुजिया ना बने ऐसा भला कैसे हो सकता है। सालभर होली का इंतजार खाने के शौकीनों को इस वजह से भी रहता है क्योंकि इस दिन गुजिया खाने का मौका जो मिलता है। खैर, आजकल लोग थोड़े हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं और मीठा, तला हुआ और मैदा से बनी चीजें खाना अवॉइड ही करते हैं। अगर आप इसी वजह से गुजिया नहीं खा रहे हैं, तो ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप गुजिया को हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं। त्योहार पर गुजिया का मजा भी ले लेंगे और सेहत से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।

2/8

मैदा की जगह आटे से बनाएं गुजिया

पारंपरिक रूप से गुजिया बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसे हेल्दी ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकती हैं। आटा मैदा से काफी ज्यादा हेल्दी होता है। पूरी तरह आटे वाली गुजिया नहीं बनाना चाहती हैं, तो आधी मैदा और आधा आटा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

3/8

रिफाइंड तेल की जगह देसी घी का मोयन लगाएं

गुजिया खस्ता बनें इसके लिए मोयन लगाना जरूरी होता है। कुछ लोग रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। इसकी जगह देसी घी का इस्तेमाल करें। गेहूं के आटे में देसी घी का मोयन लगाकर गूंथेंगी तो एकदम खस्ता और कुरकुरी गुजिया बनकर तैयार होंगी।

4/8

खूब सारे ड्राई फ्रूट्स की फिलिंग बनाएं

ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट का सोर्स होते हैं। ऐसे में आप गुजिया में ढेर सारे अपने मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स एड कर सकती हैं। इसके लिए काजू, बादाम, पिस्ता, मखाने, चिरौंजी देसी घी में भूनकर दरदरा पीस लें। साथ में किशमिश भी मिला सकती हैं। गुजिया टेस्टी भी बनेगी और हेल्दी भी।

5/8

लो फैट मावा और सूखे नारियल की स्टफिंग बनाएं

गुजिया का स्वाद मावे वाली स्टफिंग से ही आता है। हालांकि मावे में बहुत ज्यादा कैलोरी और फैट होता है, इसलिए इसकी मात्रा थोड़ी कम रखें। लो फैट मावा बैटर ऑप्शन रहेगा। फिलिंग को हेल्दी बनाने के लिए आप खूब सारा नारियल का बुरादा, सूजी और थोड़ा मावा घी में भून सकती हैं। फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर एड करें और ड्राई फ्रूट्स का पाउडर भी मिला दें।

6/8

चीनी की जगह गुड़ का पाउडर यूज करें

गुजिया को मिठास देने के लिए चीनी की चाशनी या रिफाइंड शुगर अवॉइड करें। इसकी जगह आप जैगरी पाउडर (गुड़ का पाउडर) स्टफिंग में मिला सकती हैं। ये चीनी से बैटर ऑप्शन है और खाने में वैसा ही टेस्ट करता है।

7/8

तलने के लिए हेल्दी फैट्स इस्तेमाल करें

गुजिया को तलने के लिए ज्यादातर घरों में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। इसकी जगह आप हेल्दी फैट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल। देसी घी भी बैटर ऑप्शन है। इसमें गुजिया ज्यादा टेस्टी बनती हैं।

8/8

हेल्दी कुकिंग मैथड्स चुनें

तलने से कहीं ज्यादा बेहतर है कि आप दूसरे हेल्दी कुकिंग मैथड्स ट्राई करें। आजकल तो हर डीप फ्राई वाली चीज एयर फ्रायर में आसानी से बन जाती है और टेस्ट में भी कोई फर्क नहीं आता। आप इन्हें बेक भी कर सकती हैं, इससे बिना ऑयल के टेस्टी और हेल्दी गुजिया बन जाएंगी।