Holi 2026 Special Tips to make Halwai Style Tasty and Crispy Pakoras by Chef Pankaj Bhadouria होली पर बना रहीं पकौड़े तो शेफ पंकज की 8 टिप्स जरूर जान लें, हलवाइयों जैसे कुरकुरे बनेंगे!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली पर बना रहीं पकौड़े तो शेफ पंकज की 8 टिप्स जरूर जान लें, हलवाइयों जैसे कुरकुरे बनेंगे!

होली पर बना रहीं पकौड़े तो शेफ पंकज की 8 टिप्स जरूर जान लें, हलवाइयों जैसे कुरकुरे बनेंगे!

होली पर अलग-अलग चीजों के पकौड़े बनते हैं, जैसे- आलू, प्यार, मिर्च, बैंगन, गोभी, पालक और भी बहुत कुछ। आप भी होली पर पकौड़े बना रही हैं, तो शेफ पंकज की ये टिप्स जरूर जान लें। इन्हें फॉलो करेंगी तो एकदम कुरकुरे हलवाई स्टाइल पकौड़े बनेंगे।

Anmol ChauhanMon, 2 March 2026 12:06 PM
1/9

होली पर बनाएं क्रिस्पी पकौड़े

होली वाले दिन खूब सारे पकवान बनते हैं। लेकिन जब तक पकौड़े ना बनें, तब तक अधूरापन ही रहता है। मेहमानों को सर्व करना हो या घरवालों के साथ बैठकर एंजॉय करना हो, प्लेट भरकर पकोड़े रखें हों तो मजा ही आ जाता है। होली पर अलग-अलग चीजों के पकौड़े बनते हैं, जैसे- आलू, प्यार, मिर्च, बैंगन, गोभी, पालक और भी बहुत कुछ। पूरा एक प्लैटर बनाकर तैयार किया जाता है। आप भी होली पर पकौड़े बना रही हैं, तो शेफ पंकज की ये टिप्स जरूर जान लें। इन्हें फॉलो करेंगी तो एकदम कुरकुरे हलवाई स्टाइल पकौड़े बनेंगे।

2/9

बेसन में मिलाएं थोड़ा सा चावल का आटा

पकौड़ों का बैटर बना रही हैं, तो बेसन के साथ थोड़ा सा चावल का आटा भी मिक्स करें। इससे पकौड़े एकदम क्रिस्पी-कुरकुरे बनते हैं। अगर आप 3 कप बेसन इस्तेमाल कर रही हैं, तो आधा कप चावल का आटा मिला सकती हैं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंटे।

3/9

10 मिनट के लिए बैटर को रेस्ट दें

बेसन और चावल के आटे के बैटर को लगभग 10 मिनट रेस्ट के लिए छोड़ दें, ताकि चावल का आटा मॉइश्चर को अच्छे से एब्जॉर्ब कर ले और फूल जाए। इसके बाद आप दोबारा बैटर को फेंटकर सेट कर सकती हैं।

4/9

सब्जियां जितनी हो सके पतली काटें

आलू, प्याज या जिस भी सब्जी के पकोड़े बना रही हैं, ध्यान रखें कि उन्हें पतले से पतला ही काटें। ज्यादा मोटा काटने से वो अच्छी तरह पकते नहीं हैं और क्रिस्पी भी नहीं होते। कुरकुरे पकौड़े चाहिए तो इन्हें बारीक स्लाइस करें।

5/9

ऐसे करें सब्जियों की तैयारी

प्याज के पकौड़ों के लिए प्याज पतली-पतली काटें और उन्हें नमक लगाकर रख दें। ताकि प्याज अपना पानी छोड़ दें। हलवाई जैसे पकौड़े बनाने हैं तो आलू के छिलके बिना हटाएं पतला-पतला काट लें। इन्हें अच्छे से धो कर रखें, ताकि स्टार्च निकल जाए। पालक और हरी मिर्च के पकौड़े बना रही हैं, तो इन्हें धो कर अच्छी तरह पोंछ लें वरना पानी से पकौड़े सॉगी हो सकते हैं।

6/9

बेसन के बैटर में मिलाएं ये सामग्री

बेसन और चावल के आटे वाले घोल में कुछ चीजें एड कर देंगी तो पकोड़े और भी टेस्टी बनेंगे। इसमें जीरा, नमक, अजवाइन, चिली फ्लेक्स, चुटकी भर बेकिंग सोडा जरूर मिलाएं। इससे पकौड़े एकदम हलवाई स्टाइल बनते हैं।

7/9

पकौड़ों के लिए तेल कैसा होना चाहिए?

पकौड़ों के लिए तेल हमेशा मीडियम गर्म होना चाहिए। ज्यादा गर्म तेल होगा तो पकोड़े जल जाएंगे, वहीं ठंडा होने पर ये तेल पी लेंगे। इसके अलावा आप तेल में चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं, इससे पकौड़े तेल एब्जॉर्ब नहीं करेंगे।

8/9

एक साथ खूब सारे पकौड़े ना तलें

एक बार में कड़ाही में खूब सारे पकौड़े तलने के लिए न डालें। ऐसा करने से तेल का तापमान हो जाता है और पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेते हैं। इन्हें गोल्डन होने तक अच्छी तरह तेल में फ्राई करें।

9/9

प्याज के पकौड़ों के लिए जरूरी टिप

इस बैटर में आप आलू, पालक, बैंगन, गोभी या किसी भी सब्जी के पकोड़े बना सकती हैं। लेकिन अगर प्याज की भजिया बना रही हैं, तो नमक लगाकर रखी हुई प्याज में ही बेसन, चावल का आटा, चिली फ्लेक्स, बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। इसमें पानी एड करने की भी जरूरत नहीं है।