1/8वर्किंग महिलाएं आजकल गले की बजाय हाथों में मंगलसूत्र पहनना पसंद करती है। जिसे ब्रेसलेट मंगलसूत्र बोलते हैं। गोल्ड एंड डायमंड से बनी डेली वियर डिजाइन खूबसूरत दिखती हैं और हाथों पर सुहाग निशानी के तौर पर लेडीज के बीच काफी पसंद की जाती है। आप भी अगर बनवाना चाहती हैं ऐसे ब्रेसलेट तो यहां देखें 7 डेलीवियर के लिए ब्रेसलेट मंगलसूत्र की डिजाइन। ( सभी फोटो साभार-Pintrest)

डबल लेयर डिजाइन में बनी ब्रेसलेट मंगलसूत्र की डिजाइन खास है। इस के बीच-बीच में छोटे-छोटे लटकन जोड़े गए हैं जिनमे कलरफुल स्टोन को स्टिक किया गया है। जो खूबसूरत दिख रहे।

काली मोतियों के मगंलसूत्र के साथ चेन की एक लाइन और अटैच की गई है। जो इसे डेलीवियर में पहनने के लिए खास बना रही है। साथ में दो छोटे फूल लटकन में इसे अट्रैक्टिव दिखा रहें।

ये डिजाइन यूनिक और अट्रैक्टिव दोनों दिख रही है। जिसमे एक साइड काली मोतियों को पिरोया गया है और दूसरी तरफ गोल्ड के साथ स्टोन का काम है। इस तरह की डिजाइन इसे मंगलसूत्र के साथ एक तरफ से ब्रेसलेट की डिजाइन दे रहा है।

अगर आप डायमंड में ब्रेसलेट बनवाना चाहती हैं तो बीच का हल्का फूल आपके बजट में आसानी से फिट हो सकता है। जिसके साथ आप सिंपल मंगलसूत्र की लड़ियों को जोड़कर ब्रेसलेट बनवा सकती हैं।

गले के लॉकेट की तरह ब्रेसलेट में भी आप गोल्ड से छोटा सा फ्लावर बनवाकर उसे मंगलसूत्र की लड़ी में पिरोकर पहनें। ये खूबसूरत भी दिखेगा और आपके बजट में भी बनकर तैयार हो जाएगा।

अगर आप थोड़ा स्पेशल डिजाइन चाहते हैं तो इस तरह हाफ एंड हाफ डायमंड एंड स्टोन के साथ काली मोतियों की लड़ियों को पिरोकर ब्रेसलेट रेडी करवा सकती हैं।

डायमंड में ब्रेसलेट पहनने की ख्वाहिश है तो इस तरह की हटके डिजाइन को बनवा लें। हाथ खूबसूरत दिखेंगे।
