food lovers must know 10 best places known for their best street food खाने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं 10 जगह, जानिए क्या है यहां का फेमस स्ट्रीट फूड
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलखाने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं 10 जगह, जानिए क्या है यहां का फेमस स्ट्रीट फूड

खाने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं 10 जगह, जानिए क्या है यहां का फेमस स्ट्रीट फूड

दिल्ली की मसालेदार चाट से लेकर लखनऊ के कबाब तक, भारत में ऐसी कई जगह हैं जो अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं। यहां जानिए 10 ऐसी जगहों के बारे में जो स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं।

Avantika JainSat, 14 March 2026 09:29 PM
1/11

भारत का फेमस स्ट्रीट फूड

अगर आप चटपटा खाना खाने के शौकीन हैं तो आपको भारत की उन जगहों के बारे में जानना चाहिए जो अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं। इन जगहों में दिल्ली की चाट से लेकर लखनऊ के कबाब तक शामिल हैं। जानिए, स्ट्रीट फूड के लिए फेमस भारत की 10 जगहों के बारे में।

2/11

लखनऊ के टुंडे कबाब

नवाबों की शाही डिशेज में से एर टुंडे कबाब लखनऊ की गलियां में खूब मशहूर हैं। कीमा और खास मसालों से बने ये मुंह में घुल जाने वाले कबाब हर नॉन वेजिटेरियन के फेवरिट हैं।

3/11

कोलकाता का पुचका

वैसे तो गोलगप्पे पूरे भारत में मिलते हैं और इसे हर जगह अलग-अलग नाम से जानते हैं कोलकाता में इसे पुचका कहा जाता है। यहां के पुचके खूब फेमस हैं।

4/11

जयपुर में प्याज की कचौरी

प्याज कचौरी पूरे भारत के सबसे बेहतरीन स्ट्रीट फूड में से एक है। जयपुर में मिलने वाली ये कचौरी सबसे ज्यादा फेमस है। कुरकुरी, परतदार कचौरी को खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

5/11

हैदराबाद का कीमा समोसा

हैदराबाद का कीमा समोसा एक बेहतरीन स्ट्रीट फूड है। नॉन वेजिटेरियन लोगों को ये स्नैक खूब पसंद आएगा।

6/11

साउथ की इडली

साउथ के फेमस स्ट्रीट फूड इडली को नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। स्वाद में जबरदस्त लगने वाला स्नैक ये पूरे भारत में खूब चाव से खाया जाता है, लेकिन साउथ में ये स्नैक आपको गली नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाएगा।

7/11

बिहार का लिट्टी चोखा

बिहार का लिट्टी चोखा अब दुनियाभर में फेमस है। लिट्टी बनाने के लिए आटे की बाहरी लेयरिंग होता है, जिसके अंदर सत्तू की फिलिंग होती है। इसे आलू और बैंगन के चटपटे चोखे के साथ सर्व किया जाता है।

8/11

इंदौर का इंदौरी पोहा

मध्यप्रदेश के इंदौर का फेमस स्ट्रीट फूड इंदोरी पोहा नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां के स्थानिय लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। इंदोरी पोहा अक्सर जलेबी के साथ सर्व किा जाता है, जो मीठे और नमकीन स्वाद का बेहतरीन मिक्स है।

9/11

मुंबई का वड़ा पाव

मुंबई का वड़ा पाव सस्ता और पेट भरने वाला स्ट्रीट फूड है, जिसे आमतौर पर तले हुए आलू के वड़े को पाव के बीच में रखकर बनाया जाता है। इसे तली हुई हरी मिर्ची के साथ सर्व किया जाता है।

10/11

गुजरात का फाफड़ा जलेबी

बात जब गुजरात के स्ट्रीट फूड की हो तो यहां के फाफड़ा जलेबी की बाज जरूर होती है। गुजरात की गलियों में ये स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाता है।

11/11

दिल्ली की चाट

दिल्ली अपनी मशहूर चाट के लिए फेमस है। आलू टिक्की चाट से लेकर दही वाली पापड़ी चाट तक ये स्ट्रीट फूड मीठे, मसालेदार और खट्टे स्वाद का मिक्स है।