easy recipe to make low sugar Coffee Toffee with 4 ingredients chef parul shares cooking tips बच्चों के लिए घर पर बनाएं लो शुगर वाली टॉफी, 4 चीजों से बनकर होगी तैयार, पारुल ने बताई ईजी रेसिपी
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबच्चों के लिए घर पर बनाएं लो शुगर वाली टॉफी, 4 चीजों से बनकर होगी तैयार, पारुल ने बताई ईजी रेसिपी

बच्चों के लिए घर पर बनाएं लो शुगर वाली टॉफी, 4 चीजों से बनकर होगी तैयार, पारुल ने बताई ईजी रेसिपी

बच्चे को बाजार वाली मीठी और अनहेल्दी टॉफी देने के बजाय आप घर की बनी शुगर फ्री टॉफी खिला सकते हैं। शेफ पारुल ने कॉफी वाली टॉफी बनाने की ईजी रेसिपी बताई है।

Deepali SrivastavaWed, 14 Jan 2026 06:11 PM
1/7

बच्चों की फेवरेट टॉफी

ज्यादातर हर बच्चा टॉफी खाना पसंद करता है और जिद करता है कि उसे टॉफी चाहिए। लेकिन रोजाना बाजार वाली टॉफी खिलाना सेहत के लिए बुरा होता है। उसमें काफी ज्यादा चीनी होती है, जो बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती है। दूसरी चीज कुछ चिपकने वाली टॉफी होती है, जो दांतों में चिपक जाती है और कैविटी का कारण बनती है। अगर आप बच्चे को बाहर की टॉफी नहीं देना चाहती हैं, तो घर पर बनाकर खिलाएं। घर वाली टॉफी आप आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान नहीं चाहिए होगा। शेफ पारुल गुप्ता ने टॉफी की आसान रेसिपी बताई है।

2/7

कॉफी वाली टॉफी

शेफ पारुल ने कॉफी वाली टॉफी की क्विक रेसिपी बताई है, जो आसान तरीके से और कम सामान में बन जाती है। इस टॉफी में शुगर का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होगा, इसलिए इसे बच्चे आराम से खा सकते हैं।

3/7

क्या-क्या चाहिए

कॉफी वाली टॉफी बनाने के लिए आपको चाहिए- 4 चम्मच कॉफी, 2 चम्मच बटर, आधा कप (8 चम्मच) दूध, 380 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क।

4/7

बनाने का तरीका

सबसे पहले आपको आधा कप दूध में 4 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाना है। इसे अच्छे से फेंटते हुए मिलाएं। थोड़ी मिठास के लिए कोको पाउडर या चॉकलेट सीरप भी डाल सकती हैं।

5/7

बटर-मिल्क

अब कंडेंस्ड मिल्क को गाढ़ा कर लें और इसमें बटर मिला दें। इस मिल्क को तब तक चलाना होगा, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। फिर इसमें कॉफी वाला दूध मिलाएं।

6/7

पेस्ट बनाएं

अब चम्मच से थोड़ी देर तक चलाते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें और कुछ नहीं मिलाना है, बस मिक्स करते हुए गाढ़ापन लाना होगा। ये बिल्कुल सॉफ्ट चॉकलेट फॉर्म में रेडी हो जाएगा।

7/7

टॉफी बनाएं

अब लोई की तरह थोड़ा-थोड़ा तोड़ते हुए हथेली पर रखकर गोल करें और टॉफी वाला शेप दें। फिर आप इसे चमकीले रैपर में रखकर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। बच्चों को जब मन करें तब खिलाएं।