1/9आजकल LPG गैस की किल्लत से सभी परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी गैस भी जल्दी खत्म हो जाती है तो कुकिंग मैथड में बदलाव ला सकती हैं। ऐसे कई डेली फूड आइटम हैं जो अगर प्रेशर प्रेशर में बनाएं तो ये जल्दी कुक हो जाते हैं। इससे गैस की भी बचत होगी और काफी टाइम भी सेव हो जाएगा। पतीले और दूसरे बर्तनों के मुकाबले प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है। ऐसे में ये छोटा सा बदलाव कर के आप गैस काफी सेव कर सकती हैं।

कुछ लोग पतीले में दाल बनाते हैं जो काफी टाइम लेती है और गैस भी ज्यादा लग जाती है। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप रोज प्रेशर कुकर में ही दाल बनाएं। कुकर में ही प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डाल देंगी तो ये सॉफ्ट हो जाएंगे। फिर दाल बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। और हां, दाल बनाने से पहले सोक कर लेंगी तो काम और भी जल्दी हो जाएगा।

पतीले में चावल बनाती हैं तो ये टाइम के साथ साथ गैस भी काफी लग जाती है। इसलिए कुकर में ही चावल बनाएं। बनाने से पहले अगर आप चावल आधे घंटे के लिए भिगोकर रख देंगी तो ये और भी जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगे।

आलू-गोभी की सब्जी पकने में बहुत टाइम लेती है। इसे भी कुकर में आप फटाफट बना सकती हैं। उसमें ये काफी टेस्टी भी बनती है। कुकर में तेल डालकर जीरा, प्याज टमाटर और बाकी मसाले भून लें। इसमें आलू गोभी और पानी डालकर एक-दो सीटी लगा लें, सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

मैक्रोनी पास्ता को पहले बॉयल करो और अलग से मसालों के साथ कुक करो, इसमें काफी टाइम लग जाता है। तो क्यों ना आप कुकर में ही इसे बना लें। यकीन मानिए ये काफी टेस्टी बनती है, वो भी 10 मिनट से कम टाइम में। बस टमाटर प्याज और मसाले भून लें, इसमें मैक्रोनी और थोड़ा पानी डालकर सीटी लगा लें। ये बनकर रेडी हो जाएगा।

राजमा और छोले बनने में काफी टाइम लेते हैं। इसलिए इन्हें रातभर भिगोकर जरूर रखें। फिर अगले दिन आप वन पॉट रेसिपी बना सकती हैं। इसके लिए कुकर में ही सारे इंग्रीडिएंट जैसे प्याज, टमाटर, लहसुन, खड़े मसाले, बेसिक मसाले, हरी मिर्च मिर्च और राजमा या छोले डालकर पका लें। इस तरीके से फटाफट एक ही बार में आपका काम हो जाएगा।

आलू और अंडे खुले बर्तन में उबालने से काफी गैस खर्च हो जाती है। इन्हें प्रेशर कुकर में उबालकर आप अपना काफी टाइम बचा सकती हैं। अंडे तो एक ही सीटी में उबल जाते हैं, वहीं 3-4 सीटी में आलू भी अच्छे से बॉयल हो जाते हैं।

आलू मटर की सब्जी पतीले या कड़ाही में काफी टाइम लेती है, जिससे गैस भी ज्यादा खर्च होती है। इसलिए अगली बार इसे प्रेशर कुकर में बनाएं। उसमें ये फटाफट बन जाती है और इतनी टेस्टी भी बनती है कि आप हर बार यही ट्राई करना चाहेंगी।

कटहल की सब्जी भी बहुत टाइम लेती है। इसलिए इसे प्रेशर कुकर में पकाना बेहतर रहेगा। इसमें 10 मिनट के लगभग आपकी सब्जी अच्छे से गल जाएगी। प्रेशर कुकर में कटहल अंदर तक पकता और काफी सॉफ्ट लगता है, जिससे सब्जी और टेस्टी बनती है।
