Chaitra Navratri 2026 colours list 9 colors of navratri and their significance in hindi Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना है शुभ? जानें 9 दिनों के नौ रंगों का मतलब
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना है शुभ? जानें 9 दिनों के नौ रंगों का मतलब

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना है शुभ? जानें 9 दिनों के नौ रंगों का मतलब

Chaitra Navratri 2026: हिंदू पंचांग में चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से चैत्र माह की नवरात्रि का शुभारंभ होता है। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है और सभी दिन अलग रगों का महत्व होता है। चलिए आपको बताते हैं किस दिन कौन सा रंग पहनें और उनका महत्व विस्तार से बताते हैं।

Deepali SrivastavaTue, 17 March 2026 02:39 PM
1/10

नवरात्रि के नौ दिनों के 9 अलग रंग

Chaitra Navratri Colour List: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और इन खास दिनों में लोग मां दुर्गा की पूजा अराधना करते हैं। मां दुर्गा के हर दिन के हिसाब से अलग रंग को खास महत्व दिया गया है। हर दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा की जाती है और उस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग पहनें और किस रंग का क्या महत्व होता है। आप खास रंग के कपड़े पहनकर माता रानी को भी उसी रंग से सजाएं और पूजा करें।

2/10

1- पहला दिन- पीला रंग

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मां शैलपुत्री को पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाते हैं और ये यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप पीला सूट, साड़ी, लहंगा पहन सकती हैं और पुरुष पीला कुर्ता पहनें।

3/10

2- दूसरा दिन- हरा रंग

देवी ब्रह्मचारिणी का होता है नवरात्रि का दूसरा दिन और इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। हरा रंग मां ब्रह्मचारिणी का पसंदीदा है और ये रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक होता है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनें।

4/10

3- तीसरा दिन- ग्रे कलर

मां चंद्रघंटा का होता है नवरात्रि का तीसरा दिन और इस खास दिन पर ग्रे कलर पहनना शुभ माना जाता है। ग्रे कलर संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है और ये रंग मां चंद्रघंटा को पहनाया भी जाता है। तो आप भी तीसरे दिन पर इस रंग की साड़ी-सूट पहनें।

5/10

4- चौथा दिन- नारंगी रंग

नवरात्रि के चौथे दिन पर मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है और उन्हें नारंगी रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। आप भी इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें। इस रंग को ऊर्जा, उत्साह और ताकत का प्रतीक माना जाता है। नारंगी रंग के कपड़े चौथे दिन पहनें।

6/10

5- पांचवां दिन- सफेद रंग

नवरात्रि के पांचवें दिन मां मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है और माता को सफेद रंग के वस्त्र पहनाए जाते हैं। इस दिन सफेद रंग शुभ माना गया है, इसे शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है। आप इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें।

7/10

6- छठा दिन- लाल रंग

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन के लिए शुभ कलर लाल होता है और इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और उन्हें लाल जोड़ा पहनाया जाता है। लाल रंग को साहस-शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

8/10

7- सातवां दिन- नीला रंग

मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन पर की जाती है। इस दिन का शुभ रंग नीला है। नीला रंग आत्मविश्वास और शक्ति को दर्शाता है और इस दिन आपको नीले में रॉयल ब्लू कलर पहनना चाहिए, इसे ही शुभ माना जाता है।

9/10

8- आठवां दिन- गुलाबी रंग

नवरात्रि का आठवां दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन मां महागौरी की पूजा-अराधना की जाती है। गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक भी माना जाता है, तो आप भी पिंक कलर की साड़ी-सूट पहनकर मां महागौरी की पूजा करें।

10/10

9- नौवां दिन- बैंगनी रंग

मां सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्रि के सबसे आखिरी नौवें दिन की जाती है। मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग काफी पसंद है और इसे आध्यात्मिकता और वैभव का प्रतीक माना जाता है। आप इस दिन बैंगनी रंग के सूट-साड़ी पहन सकती हैं।