1/7चेहरे पर निकलने वाले पिंपल और एक्ने हर इंसान के अलग होते हैं। किसी को फोरहेड पर पिंपल होते हैं तो किसी को चिन एरिया पर। वहीं किसी को नाक के पास होते हैं तो किसी को गाल के नीचे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर निकलने वाले पिंपल के लिए बॉडी के अलग-अलग अंगों की गड़बड़ी जिम्मेदार होती है। पॉडकास्ट में डायटीशियन ने बताया कि कब कौन से अंग की गड़बड़ी से चेहरे के कौन से हिस्से पर पिंपल या एक्ने होता है।

अगर किसी इंसान को गाल के नीचे बियर्ड वाले हिस्से पर अक्सर पिंपल या एक्ने निकलते हैं तो इसका कारण लंग्स ठीक से साफ ना होना होता है।

अगर किसी महिला के चेहरे में चिन एरिया पर पिंपल ज्यादा होता है तो ये यूटरस में क्लीनिंग ना होने की वजह से होता है। मतलब गायनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम में चिन एरिया पर एक्ने होते हैं।

डायटीशियन डिंपल जैन बताती हैं कि नाक पर पिंपल निकलने का कारण हार्ट में रही ब्लॉकेज की निशानी भी होता है।

आंख के नीचे हो रही सूजन किडनी में गड़बड़ी की वजह से होता है। अक्सर मॉर्निंग में दिखने वाली सूजन किडनी के ठीक तरीके से वेस्ट मैटेरियल को बॉडी से ना बाहर निकाल देने की वजह से होती है। काफी सारे लोग जो एल्कोहल पीते हैं उनके आंखों के नीचे सूजन इन्फ्लेमेशन की वजह से दिखती है।

अगर किसी को माथे यानी फोरहेड पर बार-बार पिंपल हो रहे हैं तो ये लिवर में गड़बड़ी का लक्षण हो सकते हैं। क्योंकि फोरहेड का टेंपल एरिया लिवर से कनेक्ट होता है।

अगर किसी को ब्लश लगाने वाले एरिया पर पिंपल निकलते हैं तो ये पेट की गड़बड़ी की निशानी होती है। पेट साफ ना होने की स्थिति में गालों पर पिंपल निकलते हैं।
