1/7एथनिक आउटफिट इंडियन गर्ल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इनकी खूबसूरती ड्रेपिंग और फिटिंग में छिपी होती है। लेकिन अगर आपके टमी के आसपास फैट जमा हो गया है, तो गलत आउटफिट पूरा लुक बिगाड़ सकता है। कई बार आप सिर्फ ट्रेंड के चक्कर में ऐसे आउटफिट चुन लेती हैं, जो बेली फैट को और ज्यादा उभार देते हैं। सही कट, फैब्रिक और एंब्रॉयड्री को चुनकर आप अपने ओवरऑल लुक को बैलेंस कर सकती हैं। चलिए जानते हैं आपको कैसे आउटफिट अवॉइड करने हैं और कैसे चूज करने हैं। (All Images Credit: Instagram)

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपके टमी के आसपास फैट जमा है, तो ऐसे आउटफिट अवॉइड करें जिनमें टमी पर हेवी एंब्रॉयडरी वर्क हो। इससे बेली फैट और ज्यादा हाईलाइट होता है। इसकी जगह वर्टिकल प्रिंट्स और नेक फोकस्ड एंब्रॉयडरी सिलेक्ट करें। लुक काफी बैलेंस लगेगा।

आपको बिना साइड स्लिट वाले स्ट्रेट कट कुर्ता अवॉइड करने चाहिए। इनमें बॉडी काफी ज्यादा हेवी लगती है, खासतौर से टमी एरिया का फैट काफी हाईलाइट होता है। इनकी जगह ए लाइन कुर्ता वियर करें, जिनमें साइड स्लिट हो। इलॉन्गेट लुक मिलेगा। (Credit- Pinterest)

लो वेस्ट साड़ी या प्लाजो देखने में स्टाइलिश लग सकते हैं, लेकिन ये टमी फैट को काफी हाईलाइट करते हैं। वहीं आपको लो वेस्ट वाले इलास्टिक के प्लाजो के भी अवॉइड करने चाहिए। ये काफी अन्सट्रक्चर्ड लुक देते हैं। इनकी जगह हाई वेस्ट आउटफिट्स चूज करें। अगर प्लाजो पहन रही हैं, तो थोड़ा सा स्कचर्ड प्लाजो सिलेक्ट करें।

ऐसे कुर्ते पहनना अवॉइड करें जो काफी टाइट हों और आपकी बॉडी से चिपकते हों। इनमें फैट बहुत ज्यादा शो होता है। इनकी जगह आपको स्ट्रक्चर्ड ए लाइन कुर्ती वियर करनी चाहिए। चंदेरी फैब्रिक के कुर्ते स्पेशल ऑकेजन के लिए बेस्ट रहेंगे।

ऐसी कुर्ती या टॉप अवॉइड करें जिनमें बहुत ज्यादा फ्लेयर हों। ज्यादा फ्लेयर काफी हेवी लगने लगती है और फैट भी ज्यादा हाईलाइट होता है। वर्टिकल सीम वाला आउटफिट चूज करें, जिनमें बहुत ज्यादा फ्लेयर ना हों।

बहुत ज्यादा टाइट फिटिंग वाला ब्लाउज या चोली पहनने से पेट के आसपास के कर्व्स जरूरत से ज्यादा दिखने लगते हैं। खासकर छोटे साइज का ब्लाउज या बहुत टाइट फिटिंग टमी फैट को छिपाने की जगह उभार देते हैं।
