बैंगल्स महिलाओं के शृंगार का बड़ा अहम हिस्सा हैं। डेली वियर से ले कर खास मौके के लिए अलग-अलग बैंगल्स की वैराइटीज महिलाओं के पास होती हैं। किसी भी आउटफिट की खूबसूरती बढ़ानी हो तो बैंगल्स पहन लो या इन्हें चूड़ियों के साथ में स्टाइल कर लो। आजकल तो और भी नए नए डिजाइन की चूड़ियां ट्रेंड में बनी हुई हैं, जो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। अगर आप भी लुक को थोड़ा और खास बनाना चाहती हैं तो ये लेटेस्ट बैंगल्स आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करने चाहिए। (All Images Credit- Pinterest)

स्टेटमेंट गोल्ड बैंगल्स आपके पास होने ही चाहिए। इन्हें आप सिंगल भी वियर कर सकती हैं और चाहें तो चूड़ियों के साथ इस तरह से सेट बनाकर पहन सकती हैं। गोल्ड बैंगल्स की खासियत है कि इन्हें लगभग हर कलर के आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है।

थ्रेड वर्क वाले बैंगल्स काफी सुंदर लगते हैं। इनपर गोटा, मोती-सितारे और मिरर वर्क का खूबसूरत काम होता है। इन्हें आप अलग-अलग कलर्स में ले सकती हैं। ट्रेडिशनल लुक बहुत ही प्यारा आता है।

घुंघरू ज्वैलरी इन दिनों ट्रेंड में है। ऐसे में आप हेवी घुंघरू वाले ये फैंसी से बैंगल्स भी ले सकती हैं, ये काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। चूड़ियों के बीच में या फिर दोनों साइड्स पर एक एक बैंगल लगाकर सेट बना सकती हैं। साड़ी के साथ खासतौर से काफी अच्छा लुक आता है।

जयपुरी बैंगल्स काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। नई नवेली दुल्हन हैं तो इस तरह से चूड़ियों के सेट के साथ इन्हें पेयर कर सकती हैं। इनपर काफी सुंदर वर्क होता है और ये मल्टीकलर डिजाइन में भी आते हैं। स्टेटमेंट बैंगल्स ढूंढ रही हैं तो ये वाले पीस आपके पास होने चाहिए।

एक ट्रेडिशनल गोल्ड बैंगल्स का ऐसा सेट तो आपके पास होना ही चाहिए। इसे आप हर रंग की चूड़ियों के साथ लगाकर सेट बना सकती हैं। ये बहुत ज्यादा सुंदर लगता है। कोई भी फंक्शन हो अगर आपके पास ऐसा एक सेट है तो दूसरा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

स्टोन वर्क वाले बैंगल्स काफी सुंदर लगते हैं। अब हर आउटफिट के साथ तो गोल्ड बैंगल्स नहीं वियर कर सकतीं, तो उनके लिए स्टोन वाले बैंगल्स बढ़िया रहेंगे। इसके साथ चूड़ियों का सेट बनाएं या सिंगल कड़ा ही डाल लें, हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

खूबसूरत पर्ल वर्क वाले बैंगल्स आपको जरूर ले लेने चाहिए। आजकल ये काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। हर रंग के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं और काफी क्लासी सा लुक आता है। इन्हें आप बिना चूड़ियों के भी हाथ में डाल लेंगी तो बहुत ही प्यारा लुक आएगा।

मिरर वर्क वाले बैंगल्स भी आजकल काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। ये काफी ज्यादा फैंसी और मॉडर्न लुक देते हैं। इनके साथ आप वेलवेट की चूड़ियां स्टाइल कर सकती हैं, बहुत ही स्टाइलिश लगता है।
