1/9हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर प्यार करने और अच्छी सोच वाला हो। साथ ही उसकी इज्जत भी करें। आजकल रिलेशनशिप ट्रेंड्स में ऐसे लड़कों को ग्रीन फ्लैग का टैग दिया जा रहा है। जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का खूब ख्याल रखते हैं, उनकी छोटी-बड़ी बातें सुनते-समझते हैं, रोमांटिक-प्यार भरे अंदाज में रहते हैं, सम्मान करते हैं और हर तरह से केयर करते हैं, उन्हें ही ग्रीन फ्लैग कहा जाता है। ऐसे लड़कों को लड़कियां काफी पसंद करती हैं। क्या आपके पार्टनर में ग्रीन फ्लैग वाली आदतें मौजूद हैं। ये समझने के लिए रिलेशनशिप कोच ऋतिक सिंह की बताई कुछ बातों पर गौर करें।

ग्रीन फ्लैग पार्टनर को पता होता है वह रिश्ते में क्यों हैं और उन्हें क्या चाहिए। कोई भी ग्रीन फ्लैग पार्टनर रिलेशनशिप में आने के बाद ये नहीं कहेगा कि अरे अभी जो चल रहा है, चलने दो बाकि बाद में देखेंगे या शादी के बारे में अभी सोचा नहीं। वह अपनी सोच को लेकर बिल्कुल क्लियर होते हैं।

अच्छे व्यक्तित्व वाले पुरुषों में जिम्मेदारी लेने की आदत होती है। वह दूसरों पर किसी बात का दोष नहीं मढ़ते बल्कि खुद को वहां रखकर चीजों को सोचते हैं और फिर उसे सही करने की कोशिश करते हैं। ग्रीन फ्लैग लड़के अपनी और पार्टनर की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

ग्रीन फ्लैग वाली लड़कों में दयालुता खूब होती है। वह सिर्फ अपने घर-परिवार के बारे में ही नहीं बल्कि पार्टनर और उसके आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में भी अच्छा सोचता है। साथ ही वह सभी की मदद करने की कोशिश करता है।

अगर पार्टनर का आपके साथ डीप कनेक्शन, सच्चा प्यार है तो उसकी बातें उसके एक्शन से मेल खाएंगी। कई लोग रिश्ते में रहते हुए कहते कुछ है और करते कुछ और ही है। ऐसे लोग ग्रीन फ्लैग नहीं होते।

अगर आपका पार्टनर ग्रीन फ्लैग है, तो आपको उनके साथ बात करते हुए कभी भी सोचना नहीं पड़ेगा और आप सुरक्षित महसूस करेंगी। चाहे कितनी भी मुश्किल बातें या लड़ाई क्यों न हो रही हो, पार्टनर के साथ आपको हमेशा सेफ फील होगा।

ग्रीन फ्लैग पार्टनर रिलेशनशिप की शुरुआत से लेकर आखिर तक एक जैसा व्यवहार ही करेगा। उनके लिए रिश्ता हमेशा प्राथमिकता रहेगा और आपकी केयर भी। कई लोग रिश्ते में आने के बाद बदल जाते हैं और ऐसे में रिलेशन टूट जाते हैं।

रिलेशनशिप मजबूत तब होता है, जब दोनों लोग रिश्ते की जिम्मेदारी लेते हैं। ग्रीन फ्लैग पार्टनर इस बात का ख्याल रखते हैं कि रिश्ता बैलेंस होकर चलता रहें, उसमें किसी तरह की मुश्किल न आए।

ग्रीन फ्लैग पार्टनर आपकी रिस्पेक्ट करते हैं और आपकी लिमिट-स्पेस का ख्याल रखते हैं। जिस रिलेशनशिप में सम्मान नहीं होता, वहां प्यार भी खत्म हो जाता है।
