प्लाजो आजकल एथनिक फैशन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होने की वजह से महिलाएं इन्हें डेली वियर से ले कर फेस्टिव लुक के लिए पहनना पसंद करती हैं। खासतौर से गर्मियों में ये काफी आरामदायक और स्टाइलिश लुक देते हैं। आजकल तो प्लाजो के भी अलग-अलग डिजाइन ट्रेंड में आ रहे हैं, जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ पूरे लुक को ट्रेंडी और ग्रेसफुल बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए ऐसे ही कुछ लेटेस्ट पैटर्न पर नजर डाल लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

सिंपल प्लाजो की जगह आप ये फैंसी स्कैलप पैटर्न वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो सिर्फ मोहरी पर ये कट वर्क कराएं, या फिर स्लिट वर्क भी करा सकती हैं। बहुत ही फैंसी और स्टाइलिश लुक मिलता है। डेली वियर के लिए भी ये एक अच्छा डिजाइन है।

प्लाजो की मोहरी आप इस तरह से यू शेप बनवा सकती हैं। साथ में मैचिंग लेस भी अटैच करा लें, बहुत ही फैंसी सा लुक आता है। अब डेली वियर के सूटों के लिए कोई सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इस तरह के पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

किसी पार्टी वियर सूट के लिए प्लाजो स्टिच करा रही हैं तो इस तरह से मैचिंग फैब्रिक अटैच करा सकती हैं। नेट और ऑर्गेंजा का फैब्रिक काफी क्लासी लुक देता है। साथ में मैचिंग लेस भी लगवा सकती हैं। ये छोटी-छोटी डिटेलिंग आपके लुक को खास बना देंगी।

प्लाजो को सिंपल रखने की जगह इस तरह से कुर्ते का फैब्रिक लगवाकर स्टिच करा सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ खासतौर से इस तरह का पैटर्न काफी फैंसी लुक देता है। समर्स में कॉटन के सूट सिलवा रही हैं, तो प्लाजो का ये डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

प्लाजो की मोहरी पर आप ये फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। मैचिंग फैब्रिक से बहुत ही स्टाइलिश लेस बनती है, जो देखने में काफी स्टाइलिश लुक देती है। डेली वियर के सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये पैटर्न आपके लिए बढ़िया रहेगा।

थोड़ा सा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये फैंसी प्लाजो आपको ट्राई करना चाहिए। इसमें कट वर्क के साथ लेस का खूबसूरत काम है। इस तरह के प्लाजो स्पेशल ओकेजन के लिए बेस्ट रहते हैं, जो कंफर्ट के साथ-साथ आपके स्टाइल का पूरा ध्यान रखते हैं।

आप इस तरह का ट्रेंडी पेटल शेप प्लाजो भी बनवा सकती हैं। कुछ हटकर बनवाना चाहती हैं तो ये एकदम परफेक्ट रहेगा। देखने में भी काफी फैंसी है और कंफर्टेबल भी रहता है। यानी आने वाले समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
