1/9सूट का पूरा लुक तो उसके दुपट्टे के साथ ही आता है। सिर्फ दुप्पटे का डिजाइन ही नहीं, बल्कि आप इसे कैसे ले रही हैं वो भी आपके पूरे लुक पर इंपैक्ट डालता है। अब ज्यादातर गर्ल्स कन्फ्यूज रहती हैं कि कैसे दुपट्टा लें, इसलिए यहां हम आपके लिए अलग-अलग डिजाइन ले कर आए हैं। अपने सूट और दुप्पटे के बेसिस पर आप इनमें से कोई भी फैंसी पैटर्न चुन सकती हैं। (All Images Credit-Pinterest)

टू साइडेड ड्रेपिंग एक पॉपुलर स्टाइल है। अगर आपका दुपट्टा थोड़ा हेवी है, तो ये लुक ट्राई कर सकती हैं। इससे दुपट्टे का डिजाइन भी हाइलाइट होता है और आपके सूट का पैटर्न भी। हालांकि ये थोड़ा ब्रॉड लुक दे सकता है, इसलिए आपकी अपर बॉडी हेवी है, तो इसे अवॉइड करें।

दुपट्टा लेने का ये एक पॉपुलर स्टाइल है। डेली वियर में, ऑफिस या कॉलेज जाती हैं तो ये लुक ट्राई कर सकती हैं। कॉटन के सूटों में खासकर ये अच्छा लगता है। हालांकि इसमें थोड़ा डबल चिन हाइलाइट हो सकता है, इसलिए अगर आप इससे डील कर रही हैं तो अवॉइड करें।

ये भी एक काफी पॉपुलर पैटर्न है। गर्ल्स आमतौर पर इसे ट्राई करती हैं। अगर आपके दुपट्टे पर हेवी वर्क है या आप उसे हाइलाइट करना चाहती हैं, तो ये परफेक्ट रहेगा। ये एक वॉल्यूम भी एड करता है, जिससे ओवरऑल लुक काफी फैंसी लगता है।

अगर आपके दुपट्टे का बॉर्डर काफी हेवी है और लेस का अच्छा काम है, तो इस तरह से प्लीट्स बनाकर ड्रेप कर सकती हैं। इसे एक शोल्डर पर पिनअप कर लें, बहुत फैंसी लुक आता है। अगर आपको दुपट्टा संभालना बिल्कुल नहीं पसंद, तो ये ड्रेप आपको टेंशन फ्री रखेगा।

ज्यादातर गर्ल्स इस स्टाइल में दुपट्टा कैरी करना पसंद करती हैं। इससे सूट का डिजाइन भी नहीं छिपता और दुप्पटा भी हाइलाइट होता है। एक शोल्डर पर पिनअप कर के, काफी कंफर्टेबली आप दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इससे स्लिम और टॉल लुक मिलता है।

आप अपने दुपट्टे को स्कार्फ स्टाइल में भी कैरी कर सकती हैं। ये काफी फॉर्मल और स्टाइलिश लुक देता है। कॉलेज या ऑफिस के लिए ये ड्रेप परफेक्ट है। काफी कंफर्टेबल भी रहेंगी और एकदम पॉलिश्ड लुक भी मिलेगा।

किसी खास फंक्शन में आप दुपट्टे को कुछ इन अंदाज में कैरी कर सकती हैं। ये बहुत ही रॉयल ड्रेप लगता है। आमतौर पर शादियों में हेवी सूट पहने जाते हैं, तो इस ड्रेप में सूट का डिजाइन भी नहीं हाइड होता। हाथों पर पड़ा दुपट्टा काफी क्लासी भी लगता है।

आप दुपट्टे को शॉल की तरह ड्रेप कर सकती हैं। ये तब अच्छा लगता है, जब आपका दुपट्टा हेवी हो या फिर सूट में अलग कॉन्ट्रास्ट एड कर रहा हो। फॉर्मल लुक के लिए भी ये ड्रेप एकदम परफेक्ट रहता है।
