8 Best Travel Destinations in India Every College Student Must Visit फन, एडवेंचर और बजट- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल स्पॉट्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलफन, एडवेंचर और बजट- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल स्पॉट्स

फन, एडवेंचर और बजट- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल स्पॉट्स

कॉलेज लाइफ सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि यही समय होता है एक्सप्लोर करने, दोस्ती मजबूत करने और यादगार ट्रिप्स प्लान करने का। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो बजट में, फन से भरपूर और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट हैं।

Shubhangi GuptaThu, 5 Feb 2026 05:31 PM
1/9

कॉलेज लाइफ और मस्ती

कॉलेज लाइफ सिर्फ लेक्चर्स, एग्जाम और असाइनमेंट तक सीमित नहीं होती, बल्कि यही वह दौर होता है जब दोस्तियों के साथ यादगार सफर भी जिंदगी का हिस्सा बनते हैं। ट्रैवल करना ना सिर्फ दिमाग को तरोताजा करता है, बल्कि नए अनुभव, नई सोच और आत्मनिर्भरता भी सिखाता है। भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां कम बजट में जबरदस्त फन, एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन का मौका मिलता है। चाहे पहाड़ों की ठंडी वादियां हों, बीच की आजादी, ऐतिहासिक शहरों की कहानियां या स्पिरिचुअल शांति - हर तरह के स्टूडेंट के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस लेख में हम भारत की ऐसी 8 बेहतरीन ट्रैवल जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए आदर्श मानी जाती हैं।

2/9

मनाली, हिमाचल प्रदेश – पहाड़, पार्टी और एडवेंचर

मनाली कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद मानी जाती है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग, कैफे कल्चर और किफायती स्टे इसे परफेक्ट यूथ डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां दोस्तों के साथ रोड ट्रिप और बजट होस्टल्स का मजा अलग ही होता है।

3/9

ऋषिकेश, उत्तराखंड – एडवेंचर और सुकून का मेल

अगर कम बजट में एडवेंचर चाहिए तो ऋषिकेश बेस्ट है। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग जैसे एक्सपीरियंस कॉलेज स्टूडेंट्स को खूब पसंद आते हैं। साथ ही गंगा आरती और कैफे आपको मेंटल ब्रेक भी देते हैं।

4/9

गोवा – बीच, म्यूजिक और फ्री वाइब्स

गोवा कॉलेज स्टूडेंट्स का ड्रीम डेस्टिनेशन है। बीच पार्टीज, वॉटर स्पोर्ट्स, नाइटलाइफ और सस्ते स्कूटर रेंट ऑप्शन इसे युवाओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं। ऑफ-सीज़न में गोवा और भी बजट फ्रेंडली हो जाता है।

5/9

जयपुर, राजस्थान – कल्चर और इंस्टा-परफेक्ट स्पॉट्स

जयपुर उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है जो ट्रैवल के साथ हिस्ट्री और कल्चर एक्सप्लोर करना चाहते हैं। आमेर फोर्ट, हवा महल और लोकल स्ट्रीट फूड कम बजट में शानदार एक्सपीरियंस देते हैं। यह शहर इंस्टाग्राम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है।

6/9

मैक्लोडगंज, हिमाचल – सोलो ट्रिप और शांति

मैक्लोडगंज खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं। ट्रेकिंग, बौद्ध मठ और कैफे कल्चर इसे रिलैक्सिंग और अफोर्डेबल डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां सोलो या फ्रेंड्स ट्रिप दोनों ही शानदार रहती है।

7/9

उदयपुर, राजस्थान – झीलों का शहर, कम बजट में रॉयल फील

उदयपुर खूबसूरत झीलों और रॉयल आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। यहां बजट होटल्स, लोकल मार्केट और कैफे कॉलेज स्टूडेंट्स को आकर्षित करते हैं। यह शहर रोमांटिक नहीं, बल्कि रिलैक्सिंग और कल्चर-रिच ट्रिप के लिए भी बेस्ट है।

8/9

वाराणसी, उत्तर प्रदेश – स्पिरिचुअल और डीप एक्सपीरियंस

वाराणसी सिर्फ धार्मिक जगह नहीं, बल्कि लाइफ एक्सपीरियंस है। गंगा घाट, बोट राइड और लोकल फूड स्टूडेंट्स को भारत की असली झलक दिखाते हैं। बेहद कम बजट में यह ट्रिप यादगार बन जाती है।

9/9

पुडुचेरी – फ्रेंच वाइब्स और बीच लाइफ

पुडुचेरी उन स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट है जो साउथ इंडिया में कुछ अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं। फ्रेंच कॉलोनी, कैफे, साइकिल राइड और शांत बीच इसे रिलैक्सिंग और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन बनाते हैं।