7 dates to must try before saying yes to partner for marriage relationship tips in hindi शादी के लिए 'हां' करने से पहले इन 7 डेट पर जरूर जाएं, रिलेशनशिप कोच ने कहा- पता चल जाएगा कैसा है पार्टनर
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशादी के लिए 'हां' करने से पहले इन 7 डेट पर जरूर जाएं, रिलेशनशिप कोच ने कहा- पता चल जाएगा कैसा है पार्टनर

शादी के लिए 'हां' करने से पहले इन 7 डेट पर जरूर जाएं, रिलेशनशिप कोच ने कहा- पता चल जाएगा कैसा है पार्टनर

शादी के लिए हां करने से पहले अपने पार्टनर के बारे में अच्छे से जानकारी कर लेना आजकल काफी जरूरी हो गया है। अगर आप अपने पार्टनर के बारे में सबकुछ जानना चाहती हैं, तो कुछ डेट्स पर जरूर जाएं।

Deepali SrivastavaTue, 30 Dec 2025 04:37 PM
1/8

शादी से पहले करें ये डेट्स

शादी करना किसी की भी लाइफ का बड़ा फैसला होता है। लड़का हो या लड़की शादी से पहले हां करने के लिए दोनों अपने बारे में और सामने वाले के नेचर को लेकर काफी सोचते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम शादी के लिए हां कर देते हैं और फिर हमें लगता है ये इंसान वैसा नहीं है, जैसा लग रहा था। अगर आप भी शादी के लिए हां करने से पहले इंसान को परखना या पहचानना चाहती या चाहते हैं, तो 7 जरूरी डेट्स पर जरूर जाएं। रिलेशनशिप कोच के मुताबिक, इन डेट्स पर जाने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि वह इंसान आपके लिए सही है या नहीं।

2/8

1- लॉन्ग वॉक

डिनर, लंच या लॉन्ग ड्राइव के बजाय आप होने वाले पार्टनर के साथ लॉन्ग वॉक डेट पर जाएं। शांति से सिर्फ चलते रहना या फिर कोई भी टॉपिक को उठाकर बात करना। अगर आप दोनों के बीच जबरदस्ती की बात हो रही है या फिर कोई बात नहीं है। तो कनेक्शन फील नहीं होता। कुछ लोगों के साथ आप बिना बात किए भी कनेक्शन फील कर सकते हैं, उनकी खामोशी भी समझ आती है। लेकिन जब रिश्ता नया हो तो बताने-पूछने के लिए काफी कुछ होता है।

3/8

2- नो फोन डेट

पार्टनर संग बात करें और नो फोन डेट पर जाएं। इस डेट पर आप दोनों को अपना फोन बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना है और सिर्फ अपनी बातें करनी है। अगर आपका पार्टनर आपकी बात ध्यान से सुन रहा है, बिना फोन के तो तो शख्स आपके लिए परफेक्ट है। आजकल बिना फोन के कोई भी नहीं होता और लोग दूसरे की बात नहीं सुनते हैं।

4/8

3- सरप्राइज डेट

जब आप इमोशनल हो या फिर थके हुए हो, तब पार्टनर संग सरप्राइज डेट प्लान करें। इस वक्त आपको पता चलेगा कि आपकी गंभीर सिचुएशन में सामने वाला आपको कैसे ट्रीट करेगा या फिर मिलने का समय निकालेगा या नहीं। लोग अच्छे समय पर खूब साथ देते हैं लेकिन दर्द भरे दिनों में भूल जाते हैं।

5/8

4- फैमिली या फ्रेंड-ग्लिम्प्स डेट

अपने पार्टनर के फैमिली या दोस्तों पर डेट पर जाएं। इससे आप न सिर्फ पार्टनर के बारे में समझ सकेंगे बल्कि उसके दोस्तों या रिश्तों के बारे में भी जानेंगे। इससे पता चलेगा कि होने वाले पार्टनर का बिहेवियर बाकि लोगों के साथ कैसा है।

6/8

5- घर वाली डेट

आप पार्टनर के साथ घर वाली डेट भी एन्जॉय कर सकती है। इस डेट में कोई दिखावा नहीं, बस आप और वो होने चाहिए। घर में आपका पार्टनर आपको कैसे ट्रीट कर रहा है या क्या बातें कर रहा है। इससे आप उन्हें समझ पाएंगी।

7/8

6- फ्यूचर डेट

फ्यूटर डेट का मतलब है कि इसमें आप अपनी ग्रोथ, अपने सपने, पैशन के बारे में एक दूसरे से बात करेंगे। इस तरह से आप समझ सकेंगे कि दोनों की सोच एक जैसी है या नहीं। इस डेट में ये भी पता चल जाएगा कि पार्टनर आपकी ग्रोथ को लेकर क्या सोचता है।

8/8

7- कैजुअल डेट

आप एक कैजुअल डेट भी कर सकते हैं, इसमें अपने बारे में नहीं बल्कि परिवार और काम को लेकर बात करें। कई बार शादी के बाद काम या फिर फैमिली इश्यू के कारण आपस में झगड़े होने लगते हैं। इन चीजों से बचने के लिए पहले ही कुछ बातें क्लियर कर लें।