6 easy cleaning hacks to clean bathroom instantly for holi safai बाथरूम लगेगा बिल्कुल नया जैसा, होली से पहले कर लें झटपट सफाई, ईजी हैं ये 6 क्लीनिंग हैक्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबाथरूम लगेगा बिल्कुल नया जैसा, होली से पहले कर लें झटपट सफाई, ईजी हैं ये 6 क्लीनिंग हैक्स

बाथरूम लगेगा बिल्कुल नया जैसा, होली से पहले कर लें झटपट सफाई, ईजी हैं ये 6 क्लीनिंग हैक्स

होली से पहले घर की पूरी सफाई की जाती है और लोग अपना किचन-बाथरूम भी चमकाते हैं। अगर आप भी बाथरूम को नया जैसा चमकाना चाहते हैं, तो कुछ हैक्स को जरूर ट्राई करें।

Deepali SrivastavaWed, 25 Feb 2026 01:55 PM
1/8

बाथरूम की सफाई

होली से पहले घर की सफाई की जाती है और इसमें सबसे जरूरी होता है बाथरूम। घर का बाथरूम और किचन हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। इन दोनों ही जगहों से इंफेक्शन फैल सकता है और घर में बीमारी आ सकती है। अगर आप भी बाथरूम को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो कुछ क्लीनिंग हैक्स को जरूर ट्राई करें।

2/8

सफाई के लिए क्या-क्या चाहिए?

बाथरूम की अच्छे से सफाई करने के लिए पहले आप वहां रखें शैंपू-साबुन बाहर कर दें। क्लीनिंग के लिए आपको चाहिए डिशवॉशर लिक्विड, सफेद सिरका, कोलगेट पाउडर, न्यूजपेपर, सॉफ्ट स्पंज और ग्रीन वाला हार्ड स्पंज।

3/8

1- वॉश बेसिन का नल

सबसे पहले वॉश बेसिन का नल साफ करें। नल पर खारे पानी के जिद्दी दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते। इसके लिए आपको ग्रीन स्पंज पर कोलगेट पाउडर या पेस्ट लगाना है और थोड़ा सा पेस्ट नल पर लगाना है। फिर ग्रीन स्पंज से रगड़कर साफ करना है। इसके बाद पानी से नल को साफ करें। नल चमक उठेगा।

4/8

2- बेसिन कैसे साफ करें

बेसिन को साफ करने के लिए आपको बर्तन वाला डिशवॉश लिक्विड लेना है। उसे बेसिन में फैलाते हुए डाल दें और फिर बेकिंग सोडा या सिरका डाल दें। अब सॉफ्ट स्पंज से रगड़कर बेसिन चमकाएं।

5/8

3- वेस्टर्न टॉयलेट कैसे क्लीन करें

वेस्टर्न टॉयलेट साफ करने के लिए हार्पिक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। दोनों ही क्लीनिंग एजेंट है और सीट को बिल्कुल सफेद चमका देंगे। पीलापन गायब हो जाएगा और सीट नई दिखेगी।

6/8

4- शीशा कैसे साफ करें

बाथरूम के शीशे पर पानी के धब्बे पड़ जाते हैं, उन्हें सा करने के लिए आप कोलगेट पेस्ट को 5 मिनट तक शीशे पर लगाकर रखें। फिर न्यूज पेपर से रगड़कर इसे फैलाएं और इसके बाद पानी-सॉफ्ट स्पंज से रगड़ते हुए शीशा साफ कर लें।

7/8

5- बाथरूम की टाइल्स

बाथरूम की टाइल्स पर अक्सर पीलापन आ जाता है और ये गंदी दिखती है। टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका और डिटर्जेंट पाउडर लगाकर ग्रीन स्पंज से रगड़ें। फिर पानी से इसे साफ करें।

8/8

6- बाल्टी-मग कैसे साफ करें

बाथरूम के साथ बाल्टी-मग भी साफ दिखने चाहिए। बाल्टी में चिकनापन लगा है, तो बेकिंग सोडा, नींबू और डिटर्जेंट का घोल बनाएं। इसे बाल्टी-मग में लगाकर स्पंज से रगड़ें। बाथटब को भी ऐसे ही साफ करें।