1/7नेलपॉलिश रिमूव करना हो तो रिमूवर की जरूरत पड़ती है। आजकल कई तरह के नेलपेंट रिमूवर मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन कुछ मौके ऐसे आते हैं जब आपको नेलपॉलिश हटाने की जरूरत होती है लेकिन आपके पास रिमूवर नहीं होता। ऐसे में तुरंत मार्केट से नेलपॉलिश रिमूवर ऑर्डर करने की बजाय घर में पड़े इन सामान की मदद लें। फटाफट सारी नेलपेंट छूट जाएगी।

घर में हो फिर कहीं बाहर डियो या परफ्यूम तो हर लड़की के पास रहती है। तो बस अगर आपको फौरन नेल पॉलिश रिमूव करने की जरूरत है तो बिना रिमूवर के बस परफ्यूम या डियो को स्प्रे करें और कॉटन से साफ कर दें।

अगर आपके पर्स में हैंड सेनेटाइजर रखा है। तो टेंशन की बात नहीं बस नेलपॉलिश को रिमूव करने के लिए हल्का सा स्प्रे करें और फिर कॉटन से क्लीन कर दें।

हेयर स्प्रे में भी एल्कोहल की मात्रा होती है। जिसकी मदद से नेलपॉलिश को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। बस कुछ स्प्रे नेलपॉलिश पर करें और कॉटन से साफ करें।

अगर आपके पास कुछ भी नहीं है तो अपनी टॉप कोट वाली नेलपेंट लगाकर फौरन कॉटन से छुड़ा दें। ऐसा करने से भी नेलपॉलिश छूट जाएगी।

विनेगर और लेमन जूस को मिलाकर उसमे नेल्स को रगड़ने से नेलपॉलिश साफ हो जाएगी।

रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल काफी सारी चीजों में किया जाता है। ये कपड़े के धब्बे छुड़ाने के साथ ही नेल पॉलिश को भी छुड़ाने में काम आ सकता है। कॉटन पर लेकर इसे नेलपॉलिश के ऊपर रगड़ लें।
