5 amazing beauty benefits of applying multani mitti and rose water face pack for 14 days daily 2 हफ्ते तक रोजाना चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी-गुलाब जल फेस पैक लगाने से क्या होगा? यहां जानें फायदे और कैसे लगाएं
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल2 हफ्ते तक रोजाना चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी-गुलाब जल फेस पैक लगाने से क्या होगा? यहां जानें फायदे और कैसे लगाएं

2 हफ्ते तक रोजाना चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी-गुलाब जल फेस पैक लगाने से क्या होगा? यहां जानें फायदे और कैसे लगाएं

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल वाला फेस पैक पुराने जमाने से दादी-नानी चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाती आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं इस पैक को लगातार 2 हफ्ते तक लगाने से चेहरे पर क्या असर होता है?

Deepali SrivastavaSun, 19 April 2026 03:59 PM
1/8

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

पुराने समय में फेशियल-क्लीनअप जैसी चीजें नहीं हुआ करती थीं, उस समय औरतें कच्चे दूध, मुल्तानी मिट्टी या फिर गुलाब जल से चेहरे पर निखार बरकरार रखती थीं। अब वही तरीका फिर से लोग अपनाने लगे हैं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं अगर इस फेस पैक को 2 हफ्ते तक लगाने से चेहरे पर क्या असर होगा। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

2/8

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के फायदे

मुल्तानी मिट्टी में मुख्य रूप से सिलिका, आयरन ऑक्साइड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और डोलोमाइट जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन की सफाई कर निखार लाने के लिए जाने जाते हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

3/8

मुंहासों से छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दर्द भरे मुंहासे हो रहे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक स्किन को ठंडक पहुंचाएगा और पिंपल्स से राहत मिलेगी।

4/8

ग्लोइंग स्किन

अगर आपके चेहरे पर टैनिंग या कालापन छा गया है, तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक लगाने से रंगत निखरेगी। 2 हफ्तों में आपकी त्वचा निखर जाएगी।

5/8

ऑयल कंट्रोल करें

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी फेस पैक जरूर लगाएं। मिट्टी स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल अब्सॉर्ब कर लेती हैं और इसे नॉर्मल करती है।

6/8

पीएच लेवल मेंटेन

गुलाब जल मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करके लगाने से स्किन का पीएच लेवल मेंटेन हो जाता है। गुलाब जल स्किन टोनर होता है, जो इसे बैलेंस रखता है।

7/8

पोर्स करें ओपन

अगर आपके चेहरे पर गंदगी जमा हो चुकी है, तो स्किन पोर्स भी बंद हो चुके हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी आपके स्किन पोर्स को डीप क्लीन करके उन्हें ओपन करेगा।

8/8

कैसे बनाएं और लगाएं फेस पैक

एक या दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो दूध या पानी मिला लें। अब इसे लगाकर 20-25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं। मैंने 15 दिन तक लगातार लगाया था, तो मेरी स्किन पर ग्लो आया और पिंपल्स से छुटकारा मिल गया।