2 gram Gold Chain Design 2026 7 designer and light weight gold chain images for daily wear sone ki chain ke design 2 Gram Gold Chain Designs: कम वजन में चाहिए स्टाइलिश गोल्ड चेन? ये 7 डिजाइन देख तुरंत बनवाने का करेगा मन
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल2 Gram Gold Chain Designs: कम वजन में चाहिए स्टाइलिश गोल्ड चेन? ये 7 डिजाइन देख तुरंत बनवाने का करेगा मन

2 Gram Gold Chain Designs: कम वजन में चाहिए स्टाइलिश गोल्ड चेन? ये 7 डिजाइन देख तुरंत बनवाने का करेगा मन

Gold Chain Design 2026: रोजाना पहनने के लिए महिलाएं सोने की चेन के हल्के डिजाइन पसंद करती हैं। अगर आप भी हल्की लेकिन स्टाइलिश दिखने वाली चेन लेना चाहती हैं, तो कुछ पैटर्न यहां देख लीजिए।

Deepali SrivastavaTue, 19 May 2026 04:44 PM
1/8

सोने के चेन के लेटेस्ट डिजाइन

2 Gram Gold Chain Designs: 2 ग्राम गोल्ड चेन डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। कम वजन और अट्रैक्टिव लुक की वजह से ये चेन डेली वियर के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन चुके हैं। आज के समय में महिलाएं ऐसे ज्वेलरी डिजाइन्स को पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। 2 ग्राम की गोल्ड चेन में सिंपल, रोप, बॉक्स, फिगारो और लेयर्ड डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ये पैटर्न हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगते हैं और कैज़ुअल से लेकर पार्टी वियर तक हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। कम बजट में शानदार लुक पाने के लिए ये चेन एक स्मार्ट च्वॉइस हो सकती है। अगर आप हल्की, सुंदर और लेटेस्ट ज्वेलरी की तलाश में हैं, तो 2 ग्राम गोल्ड चेन डिजाइन आप जरूर बनवाएं। इन्हें पहनने पर गर्दन की शोभा बढ़ जाएगी और ये आरामदायक भी होंगे। चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं।

2/8

मोती डिजाइन

सोने की चेन में मोती वाली डिजाइन बनवाकर पहन सकती हैं। ये देखने में सुंदर होगी और पहनने में हल्की भी। रोजाना पहनने के लिए इस तरह की डिजाइन स्टाइलिश लुक देती है।

3/8

मॉप डिजाइन

कड़ी जैसी डिजाइन वाली सोने की चेन को मॉप पैटर्न कहते हैं। इस तरह की चेन देखने में मोटी लगती है लेकिन ये असल में बिल्कुल हल्की होती है। डेली वियर के लिए ये भी परफेक्ट च्वाइस हो सकती है।

4/8

जियोमैट्रिक डिजाइन

सोने की चेन में जियोमैट्रिक डिजाइन भी आप चुन सकती हैं, ये भी देखने में हैवी लगेगी लेकिन रोजाना पहनने के लिए हल्की होगी। इस तरह की चेन आजकल पुरुष-महिला दोनों के लिए ट्रेंड में है।

5/8

सिंपल सोने की चेन

सिंपल पैटर्न वाली चेन पहनना पसंद है, तो इस तरह की गोल्ड चेन चुनें। इसमें आप लॉकेट डालकर पहन सकती हैं। अगर सिंपल पहनना चाहें तो खाली पहन सकती हैं।

6/8

प्लीटेड गोल्ड चेन

स्टाइलिश लुक वाली गोल्ड चेन पहनना पसंद करती हैं, तो प्लीटेड स्टाइल वाली चेन चुनें। ये ज्यादा महंगी नहीं होगी, देखने में हैवी लगेगी। लेकिन असल में हल्की होगी और गले की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

7/8

जंजीर स्टाइल चेन

ऑफिस पहनकर जाने के लिए आप जंजीर वाली गोल्ड चेन भी खरीद सकती हैं। ये चेन आपको क्लासी और स्टाइलिश लुक देगी। फॉर्मल या फिर एथनिक दोनों ही ड्रेसेस पर परफेक्ट दिखेगी।

8/8

बॉक्स चेन डिजाइन

हैवी-स्टाइलिश लुक चाहिए तो बॉक्स गोल्ड चेन वाली डिजाइन बनवाएं। ये चेन देखने में क्लासी और डेली वियर के लिए परफेक्ट लगेगी। इसे देखकर हर कोई सुनार का पता पूछने लगेगा।