1/8ट्रेन यात्रा सबसे सस्ता ऑप्शन माना जाता है, लेकिन कंफर्म टिकट मिलना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। खासकर जब यात्रा अचानक करनी हो, तब Tatkal टिकट ही एकमात्र सहारा होता है। लेकिन Tatkal बुकिंग के दौरान कुछ ही सेकंड में सारी सीटें खत्म हो जाती हैं और लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे और एक्सपर्ट्स ने कुछ जरूरी टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से Tatkal टिकट मिलने की काफी आसान हो जाता है। आइये जानते हैं कैसे:

अगर आपने पहले से सही तैयारी कर रखी है, तो आप कुछ ही सेकंड में टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं छोटी-सी गलती भी आपको पीछे कर सकती है। आइए आपको बताते हैं Tatkal टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Tatkal टिकट भारतीय रेलवे की एक खास सुविधा है, जो उन यात्रियों के लिए होती है जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है। इसमें सीमित सीटें होती हैं और बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होती है।

Tatkal टिकट में सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि समय पर लॉगिन नहीं करते। याद रखें, AC क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर के लिए 11 बजे शुरू होती है। लेकिन आपको ठीक समय पर नहीं, उससे कम से कम 5–10 मिनट पहले लॉगिन होकर बैठ जाना चाहिए। जैसे ही बुकिंग खुलती है, कुछ ही सेकंड में सीटें भरने लगती हैं। अगर आप पहले से तैयार हैं, तो आपके पास बाकी लोगों से आगे निकलने का मौका होता है।

Tatkal बुकिंग में हर सेकंड की कीमत होती है। अगर आप उस समय नाम, उम्र, जेंडर जैसी जानकारी भरने लगेंगे, तो काफी समय लग जाएगा और सीट निकल सकती है। इसलिए पहले ही अपने IRCTC अकाउंट में “Master List” में सभी यात्रियों की डिटेल सेव कर लें। इससे बुकिंग के समय आपको सिर्फ सिलेक्ट करना होगा और आपका काफी समय बच जाएगा।

Tatkal टिकट बुकिंग पूरी तरह स्पीड पर निर्भर करती है। अगर आपका इंटरनेट स्लो है या बार-बार कट रहा है, तो आपका टिकट छूट सकता है। कोशिश करें कि आप तेज और स्थिर इंटरनेट इस्तेमाल करें। साथ ही, जिस डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) पर आप बुकिंग कर रहे हैं, वह भी स्मूद होना चाहिए। कई बार हैंग होने या स्लो चलने से भी बुकिंग फेल हो जाती है।

Tatkal टिकट में सबसे ज्यादा लोग पेमेंट के समय फेल होते हैं। बुकिंग तो जल्दी हो जाती है, लेकिन पेमेंट में देरी होते ही सीट किसी और को मिल जाती है। इसलिए पहले से अपना UPI, डेबिट कार्ड या IRCTC वॉलेट तैयार रखें। बेहतर होगा कि आप फास्ट पेमेंट ऑप्शन चुनें, जिससे कुछ ही सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाए और टिकट कंफर्म हो सके।

कई बार आपकी पहली पसंद वाली ट्रेन में सीट नहीं मिलती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि टिकट नहीं मिलेगा। बुकिंग से पहले 2–3 ट्रेन और उनके टाइम नोट करके रखें। अगर पहली ट्रेन में वेटिंग आ जाए, तो तुरंत दूसरी ट्रेन पर स्विच करें। यह छोटा सा प्लान आपके कंफर्म टिकट के चांस काफी बढ़ा सकता है।
