vodafone idea launched new rs 1050 and rs 2180 prepaid plans with unlimited 4g 5g data ₹12 रोज में 180 तक चलने वाले प्लान लाई कंपनी, मिलेगा Unlimited 4G+5G डेटा, फ्री कॉल्स भी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹12 रोज में 180 तक चलने वाले प्लान लाई कंपनी, मिलेगा Unlimited 4G+5G डेटा, फ्री कॉल्स भी

₹12 रोज में 180 तक चलने वाले प्लान लाई कंपनी, मिलेगा Unlimited 4G+5G डेटा, फ्री कॉल्स भी

Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए 4G प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा मिलता है, और इनकी कीमत 1050 रुपये और 2180 रुपये है। इन प्लान्स में Unlimited (4G और 5G) डेटा मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं नए प्लान्स में क्या-क्या मिलता है..

Arpit SoniThu, 2 April 2026 06:04 PM
1/4

Vi का 1050 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 1050 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान मे यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अनलिमिटेड डेटा की लिमिट 28 दिनों के लिए 300GB तय की गई है। यूजर्स के लिए 4G और 5G, दोनों तरह का डेटा इस प्लान में शामिल है, लेकिन डेटा इस्तेमाल की सीमा दोनों के लिए एक जैसी ही है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान का रोज का खर्च 12 रुपये के लगभग आएगा। यह प्लान फिलहाल चेन्नई के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्लान में कोई भी OTT बेनिफिट शामिल नहीं है।

2/4

Vi का 2180 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 2180 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अनलिमिटेड डेटा की लिमिट 28 दिनों के लिए 300GB तय की गई है। यह प्लान यूजर्स के लिए 4G और 5G, दोनों तरह का डेटा भी देता है, और इसमें भी डेटा इस्तेमाल की लिमिट वही रहती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान का रोज का खर्च 12 रुपये के लगभग आएगा। यह प्लान फिलहाल चेन्नई के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्लान में कोई भी OTT बेनिफिट शामिल नहीं है। कुछ दिन पहले ही VI ने दो और नए प्लान्स लॉन्च किए थे, नीचे देखें उनकी डिटेल

3/4

Vi का 670 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वीआई का 670 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 56 दिनों की है। यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा (4G और 5G दोनों) मिलता है, लेकिन इस पर एक कैपिंग है। प्लान में हर 28 दिनों में 300GB डेटा ही मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 11.96 रुपये आएगा। इस प्लान में भी कोई OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स शामिल नहीं है। आप ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि यह प्लान आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं।

4/4

Vi का 1005 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वीआई के 1005 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो प्लान में रोज का खर्च 11.96 रुपये आएगा। इस प्लान के साथ मिलने वाले अनलिमिटेड डेटा की लिमिट भी 300GB है, ठीक वैसे ही जैसे 670 रुपये वाले प्लान में है। इस प्लान में भी कोई OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स शामिल नहीं है। आप ऐप या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि यह प्लान आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं।