redmi 15a 5g sale live get 6300mAh battery 32mp camera in just rs 12999 ₹12,999 में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला Redmi 15A 5G, पहली सेल में मची धूम, 32MP कैमरा भी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹12,999 में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला Redmi 15A 5G, पहली सेल में मची धूम, 32MP कैमरा भी

₹12,999 में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला Redmi 15A 5G, पहली सेल में मची धूम, 32MP कैमरा भी

Redmi 15A 5G की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है। फोन में 6300mAh की बैटरी है। फोन में 32-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है। फोन की शुरुआती कीमत 13,000 रुपये से कम है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Arpit SoniFri, 3 April 2026 01:09 PM
1/6

REDMI 15A 5G: अलग-अलग मॉडल की कीमत

फोन की सेल आज (3 अप्रैल) से शुरू हो गई है और इसे Flipkart, Mi.com और Xiaomi के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत बेस 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+12GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इसे तीन कलर्स - Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple में खरीदा जा सकता है।

2/6

REDMI 15A 5G: डिस्प्ले

इस फोन में 6.9-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज, 90 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज के बीच बदलता रहता है। यह स्क्रीन 240 हर्ट्ज तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है और दावा किया गया है कि यह 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देगी।

3/6

REDMI 15A 5G: प्रोसेसर

फोन Android 16 पर चलता है, जो HyperOS 3.0 पर बेस्ड है। यह फोन चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें गूगल जेमिनी, सर्कल टू सर्च और शाओमी इंटरकनेक्टिविटी जैसे AI-बेस्ड फीचर्स शामिल हैं। फोन एक ऑक्टा-कोर T8300 5G प्रोसेसर पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और इसके साथ माली-G57 जीपीयू, 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। रैम वर्चुअल रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करती है, जबकि ऑनबोर्ड स्टोरेज को ,माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

4/6

REDMI 15A 5G: कैमरा

Redmi 15A में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 32-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और एक एलईडी फ्लैश है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसमें IP52 रेटेड बिल्ड दी गई है।

5/6

REDMI 15A 5G: बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, यानी इसे दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक का प्लेटाइम देती है। 210 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.15 एमएम है।

6/6

REDMI 15A 5G: ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS/AGPS, ग्लोनास, गैलीलियो, FM रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, USB OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। फोन में मिलने वाले सेंसर्स में एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे सेंसर्स शामिल हैं। दमदार साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।