LPG Users Alert Government not giving new LPG connections How to Transfer Old Gas Connection Using Mobile in 10 Minutes सरकार ने लगाई नए LPG गैस कनेक्शन पर रोक, पुराने LPG कनेक्शन को ऐसे करें मोबाइल से ट्रांसफर, 10 मिनट में पूरा होगा काम
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्ससरकार ने लगाई नए LPG गैस कनेक्शन पर रोक, पुराने LPG कनेक्शन को ऐसे करें मोबाइल से ट्रांसफर, 10 मिनट में पूरा होगा काम

सरकार ने लगाई नए LPG गैस कनेक्शन पर रोक, पुराने LPG कनेक्शन को ऐसे करें मोबाइल से ट्रांसफर, 10 मिनट में पूरा होगा काम

देशभर में नए एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अगर नया LPG कनेक्शन नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां जानिए LPG गैस कनेक्शन को ऑनलाइन ट्रांसफर करने का ऑनलाइन तरीका, क्या चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट।

Himani GuptaMon, 18 May 2026 03:07 PM
1/9

How to Transfer Your Existing Gas Connection Online

ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज संकट की वजह से पूरी दुनिया में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है। देशभर में नए एलपीजी कनेक्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर आपके पास या आपके नाम पर कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है तो आप अपने परिवार या संबंधियों के एलपीजी कनेक्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियों ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है, जिसके जरिए घर बैठे LPG कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सकता है।

2/9

ऑनलाइन प्रोसेस है बहुत आसान

ऑनलाइन प्रोसेस आसान होने की वजह से अब कुछ ही मिनटों में अप्लाई किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और नियमों का पालन करना जरूरी है। कई लोगों को यह भी पता नहीं होता कि कौन-कौन लोग LPG कनेक्शन ट्रांसफर करा सकते हैं और किन मामलों में ट्रांसफर की अनुमति नहीं मिलती। यहां हम आपको सभी डिटेल बता रहे हैं।

3/9

कौन करा सकता LPG कनेक्शन ट्रांसफर

LPG कनेक्शन ट्रांसफर की सुविधा हर किसी के लिए नहीं होती। इसके लिए कुछ तय नियम बनाए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहा है, तो वह अपना गैस कनेक्शन नई जगह पर ट्रांसफर करा सकता है। इसके अलावा पति-पत्नी, माता-पिता, बेटा-बेटी जैसे करीबी परिवार के सदस्य भी कनेक्शन अपने नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं। अगर कनेक्शन धारक की मृत्यु हो जाती है, तब भी परिवार का सदस्य जरूरी दस्तावेज देकर कनेक्शन अपने नाम पर करवा सकता है।

4/9

LPG कनेक्शन ट्रांसफर के लिए ये दस्तावेज जरूरी

ऑनलाइन गैस कनेक्शन ट्रांसफर के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, नया एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हो सकते हैं। अगर परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर हो रहा है, तो रिश्ता साबित करने वाला दस्तावेज भी देना पड़ सकता है। वहीं मृत्यु के बाद ट्रांसफर के मामले में डेथ सर्टिफिकेट जरूरी होता है। ध्यान रखें कि दस्तावेजों में नाम और पता सही होना चाहिए, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

5/9

ऐसे करें LPG कनेक्शन ऑनलाइन ट्रांसफर

अब गैस कनेक्शन ट्रांसफर का काम काफी आसान हो गया है। इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

6/9

Step 1:

सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां लॉगिन करने के बाद “Transfer Connection” या “Change Distributor” ऑप्शन चुनें। इसके बाद नया पता और जरूरी जानकारी भरनी होगी।

7/9

Step 2:

फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें। कई मामलों में आपको ट्रांसफर रिक्वेस्ट नंबर भी मिल जाता है। अगर सब कुछ सही रहता है, तो कुछ दिनों के अंदर नया गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर अलॉट कर दिया जाता है।

8/9

कितना लगता है ट्रांसफर में समय

अगर सभी दस्तावेज सही हैं, तो ऑनलाइन LPG कनेक्शन ट्रांसफर में आमतौर पर 7 से 15 दिन तक का समय लग सकता है। कुछ शहरों में यह प्रक्रिया इससे भी जल्दी पूरी हो जाती है।

9/9

ट्रांसफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

गैस कनेक्शन ट्रांसफर करते समय मोबाइल नंबर अपडेट रखना जरूरी है, क्योंकि OTP और जरूरी जानकारी उसी पर भेजी जाती है। इसके अलावा KYC पूरी होना भी जरूरी है। अगर आपके गैस कनेक्शन में आधार लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट कर लें। कई बार लोग गलत पता या अधूरे दस्तावेज अपलोड कर देते हैं, जिससे आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार जरूर जांच लें।